प्रधानमंत्री मोदी ने मांड्या में किया ‘श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर’ का उद्घाटन, कहा- “यह मेरी आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र”
मांड्या, कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने कर्नाटक दौरे के दौरान मांड्या जिले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरी पहुंचे। यहाँ उन्होंने आदिचुंचनगिरी मठ के 71वें पीठाधीश्वर दिवंगत परम पूज्य श्री श्री श्री डॉ. बालगाधंरनाथ महास्वामीजी की स्मृति में नवनिर्मित ‘श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर’ का भव्य उद्घाटन किया।
इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि आदिचुंचनगिरी की इस पावन धरती पर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। पीएम मोदी ने मंदिर को अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बताते हुए कहा, “श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए सेवा और समर्पण का प्रेरणा पुंज है।”
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:
-
द्रविड़ शैली में निर्मित: यह भव्य मंदिर पारंपरिक द्रविड़ वास्तुकला शैली में लगभग 80 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
-
आध्यात्मिक दर्शन: उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने श्री काल भैरवेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और ज्वाला पीठ के दर्शन किए।
-
पुस्तक विमोचन: प्रधानमंत्री ने पूर्व पीएम एच.डी. देवेगौड़ा के साथ ‘सौंदर्य लहरी’ और ‘शिव महिम्न स्तोत्रम’ पुस्तकों का विमोचन भी किया।
-
महासूत्र: पीएम ने बालगाधंरनाथ स्वामीजी के सामाजिक कार्यों, विशेषकर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।








