बिहार में ‘समरात’ युग: सम्राट चौधरी बने पहले भाजपा मुख्यमंत्री; विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

Spread the love

पटना: बिहार की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। भाजपा के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। वे भाजपा के कोटे से राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने हैं।

राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सत्ता के इस नए स्वरूप में JDU की ओर से अनुभव को तरजीह देते हुए विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह बदलाव नीतीश कुमार के सक्रिय राज्य राजनीति से हटकर राज्यसभा जाने के फैसले के बाद आया है, जिससे NDA गठबंधन ने एक नए नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »