भोपाल के लव जिहाद मामले में पहला चालान पेश जिससे दुष्कर्म किया उसे सबके सामने बहन कहता था फरहान :
भोपाल के चर्चित लव जिहाद मामले में पास्को कोर्ट में पहला चालान पेश किया गया है। यह चालान विशेष न्यायाधीश नीलम मिश्रा की अदालत में दाखिल किया गया। आरोपी फरहान और उसके साथी साहिल के खिलाफ 241 पेज का चालान पेश हुआ है। पुलिस ने इसमें 50 गवाह बनाए हैं।
खुद को शास्त्री कहलवाता :
12 अप्रैल 2025 को एक छात्रा ने बागसेवनिया थाने में शिकायत की थी। फरहान अर्जुन नगर का रहने वाला है। उसके साथ साहिल पर भी केस दर्ज किया गया। दोनों को दुष्कर्म, पॉक्सो और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि फरहान अपने दोस्तों में खुद को ‘शास्त्री’ कहलवाता था।
आरोपी फरहान पीड़िता को बहन कहता था, लेकिन बाद में उससे दोस्ती कर दुष्कर्म किया। उस पर धर्म बदलने का दबाव भी डाला। फरहान हर लड़की को देखकर कहता था- ‘उसे मेरी गर्लफ्रेंड बनवा दो।’ पीड़िता ने जब ये बातें अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बताई, तब रिपोर्ट की बात उठी।
पहले फरहान ने एफिडेविट देने और परेशान न करने की बात कही। लेकिन बाद में बोला- जहां रिपोर्ट करनी हो कर दो, मैं फरारी काट लूंगा। पुलिस मेरा कुछ नहीं कर पाएगी। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिवार के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश कर दिया है।
इस मामले मेंसिर्फ पॉस्को एक्ट के तहत बागसेवनिया पुलिस ने चालान पेश किया है। अभी अशोका गार्डन, जहांगीराबाद, रातीबड़ थाने ने अन्य छात्राओं के साथ दुष्कर्म का चालान नहीं पेश किया है।
एक बार पहले भी कर चुका है कोशिस :
पीड़िता ने बताया कि वह 16 साल की थी और अपनी बड़ी बहन के साथ कॉलेज जाती थी। वहीं उसकी मुलाकात बहन के दोस्त फरहान से हुई। फरहान ने कहा कि वह उसे पसंद करता है। पीड़िता ने मना कर दिया। फिर सिर्फ बातचीत की बात कहकर उसने दोस्ती शुरू की। इसके बाद वह बाइक से घुमाने ले जाने लगा। अप्रैल 2023 में फरहान उसे अशोक गार्डन स्थित अपने घर ले गया। वहां उसने कपड़े उतारने की कोशिश की।