राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब और हरियाणा में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकवादी संगठन से जुड़े कई परिसरों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की। यह छापेमारी जनवरी 2025 में पंजाब के अमृतसर जिले में एक पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में की गई है। ये छापेमारी गैंगस्टर हैप्पी पासियां से जुड़े ठिकानों पर की गई, जो पाकिस्तान स्थित आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का करीबी माना जाता है ।
स्थान और बरामदगी:
अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, पठानकोट, कपूरथला, रूपनगर जिलों और हरियाणा के सिरसा समेत कुल 15 स्थानों पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोबाइल, डिजिटल उपकरण और दस्तावेजों सहित कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।
उद्देश्य:
एनआईए ने बताया कि इन संगठनों का उद्देश्य भारत में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देना, सहयोगियों की भर्ती और प्रशिक्षण करना है, और पाकिस्तान सहित अन्य देशों में स्थित अपने सहयोगियों के माध्यम से आतंकी संगठन के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को धन, हथियार और विस्फोटक उपलब्ध कराना है।
कॉलिंग के लिए वाइफ़ाई :
उत्तर प्रदेश के कौशांबी से गिरफ्तार बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकी लाजर मसीह ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है. लाजर मसीह ने बताया कि सर्विलांस से बचने के लिए वह बिना सिम का फोन रखता था. जब कभी उसे पुर्तगाल और पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडलर से बात करनी होती तो वह किसी से वाईफाई मांग कर इंटरनेट यूज कर लेता था. लाजर Signal App से सिर्फ Net Calling का इस्तेमाल करता था.