करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन: करीना, सैफ, मलाइका,अमृता पहुंचे करिश्मा के घर

Spread the love

 संजय कपूर का निधन: करिश्मा कपूर के पूर्व पति

 सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का 12 जून 2025 को इंग्लैंड में 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया. यह दुखद घटना उस समय हुई जब वह अपना फेवरेट गेम पोलो खेल रहे थे. संजय कपूर ना सिर्फ एक सफल कारोबारी थे, बल्कि एक पोलो खिलाड़ी भी थे, जिन्होंने अपने जुनून और प्रतिभा से कई लोगों का दिल जीता था. उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, संजय कपूर इंग्लैंड के प्रतिष्ठित गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो मैच खेल रहे थे. ऐसा माना जा रहा है कि खेल के दौरान एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई, जिसके कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई।संजय ने खेल रोकने का अनुरोध किया और मैदान से बाहर गए, लेकिन इसके तुरंत बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया. तत्काल चिकित्सा सहायता के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका।

करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे संजय कपूर :

 संजय कपूर, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। दोनों की शादी 2003 में हुई थी। उनकी एक बेटी समायरा और बेटा कियान है। साल 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी और 2016 में तलाक फाइनल हुआ। इसके बाद 2017 में संजय ने मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की। प्रिया और संजय का एक बेटा अजारियस है और संजय, प्रिया की पहली शादी से हुई बेटी सफीरा को भी साथ रखते थे।

करीना, सैफ, मलाइका ,अमृता  करिश्मा के घर पहुंचे :

संजय की मौत की खबर के बाद बॉलीवुड से कई सितारे करिश्मा से मिलने उनके घर पहुंचे। करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान भी करिश्मा के घर नजर आए। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा भी देर रात करिश्मा के घर पहुंचीं।

      जय कपूर के निधन पर लेखक और एक्टर सुहेल सेठ ने लिखा, ‘संजय कपूर के निधन पर बहुत दुख हुआ: आज सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हो गया: यह बहुत बड़ी क्षति है और उनके परिवार और उनके सहकर्मियों के प्रति गहरी संवेदनाएं…ओम शांति.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »