अलीगढ़ में पत्नी ने तैयार किया पति की हत्या का प्लान, प्रेमी ने दिया अंजाम : पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार, दोनों विवाह कर बाहर बसने की बना रहे थे योजना :-
अलीगढ़ में पत्नी ने तैयार किया पति की हत्या का प्लान, प्रेमी ने दिया अंजाम : पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार, दोनों विवाह कर बाहर बसने की बना रहे थे योजना :-
अलीगढ़ में पत्नी ने तैयार किया पति की हत्या का प्लान, प्रेमी ने दिया अंजाम:पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार, दोनों विवाह कर बाहर बसने की बना रहे थे योजना :-
“मैंने उसको मार दिया है… अब आगे तुम्हें संभालना है।”अपनी बुआ के बेटे नीरेश से पति ऋषि की हत्या की बात सुन ललिता को अपना सपना पूरा होता दिख रहा था, लेकिन पुलिस ने हत्याकांड का राजफाश कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रेमी संग शादी के लिए पत्नी ने ही पति की हत्या कराई थी। सब कुछ शांत होने के बाद दोनों विवाह कर कहीं बाहर बसने की योजना बना चुके थे।किसी को शक न हो, इसलिए ललिता ने खुद को गमगीन दिखाना शुरू कर दिया था। वह इस तरह से दुखी थी कि मानों उसे कुछ पता ही न हो।
बिल्कुल वैसे ही, जैसे चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम ने वारदात के बाद अपने बनावटी व्यवहार से अपनों और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। बुधवार को भौर में ट्रक ड्राइवर ऋषि का शव गांव में ही सड़क पर मिला था। उसकी कनपटी में पीछे की तरफ से गोली लगी थी।
पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार, दोनों विवाह कर बाहर बसने की बना रहे थे योजना :
ललिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बुआ की शादी ऋषि के चाचा सौदान सिंह से हुई थी। उसका पति दिल्ली, कलकत्ता, मुंबई ट्रक लेकर जाता था और कई-कई दिन नहीं लौटता था। वह समय व्यतीत करने बुआ के घर चली जाती थी। इस दौरान बुआ के बेटे नीरेश से उसके प्रेम संबंध हो गए। दोनों एक साथ रहने की योजना बनाने लगे। इसके लिए ऋषि को मारना तय कर लिया।
ललिता ने नीरेश से कई बार कहा कि तुम मेरे पति ऋषि को रास्ते से हटा दो, तब दोनों मजे से रहेंगे । नीरेश ने कहा था कि इन्तजार करो, जल्दी ही ऋषि को रास्ते से हटा दिया जाएगा। 7 जून को नीरेश के भाई बबलू की शादी थी। शादी में पति-पत्नी शादी से एक-दो दिन पहले आ गए। शादी के बाद 10-12 दिन गांव में रहे। 17 व 18 जून की रात्रि में अवैध संबंधों को लेकर पति ने पत्नी को भला बुरा कहकर मारा पीटा। वह नीरेश के घर आई और उसके कहा कि आज मौका है ऋषि को ठिकाने लगा दो।
वारदात के बाद गुमराह करने के लिए गांव के तीन लोगों के खिलाफ दी थी तहरीर :
मंगलवार की रात 10 बजे पति के साथ ललिता अपनी बुआ के घर आ गई। यहां से नीरेश के साथ ऋषि अपने घर लौट आया। दोनों ने शराब पी। वापस सौदानसिंह के घर जाते समय रास्ते में नीरेश ने कनपटी पर तमंचा सटाकर ऋषि को गोली मार दी। इसकी जानकारी ललिता को घर आकर दे दी। ललिता ने पुलिस को गुमराह करने के लिए तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी।
पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरे मामले से पर्दा हट गया। एसपी देहात अमृत जैन ने बताया कि मृतक के भाई राहुल कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित ललिता और उसके प्रेमी नीरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।