गुजरात अहमदाबाद : Air India Plane crash : उड़ान भरते ही पायलट ने ATC को तीन बार MAYDAY कॉल दिया,

Spread the love

Air India Plane Crash: MAYDAY… MAYDAY… MAYDAY, क्रैश से पहले पायलट ने दिया था सिग्नल :-

गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है। गुरुवार को एयर इंडिया का B-787 ड्रीमलाइनर विमान, जो फ्लाइट AI-171 के रूप में अहमदाबाद से गैटविक, लंदन जा रहा था, वो मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में BJ मेडिकल कॉलेज है. इसी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग पर ये विमान टेकऑफ के 5 मिनट बाद गिर गया. हॉस्टल के ऊपर कैंटीन हैं, जहां पर मेडिकल छात्र दोपहर के समय लंच करने आते हैं। हादसे में करीब 20 छात्रों के मौत की आशंका भी व्यक्त की गई है।

प्लेन हादसे के बाद सड़कें बंद कर दी गईं :

घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की तीन टीमें मौके मौजूद पर हैं. हादसे के बाद सड़कें बंद कर दी गई हैं. विमान एक पेड़ से टकराने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, फिर तुरंत बाद एक बहुत बड़ा विस्फोट हुआ और विमान आग की लपटों में घिर गया. पूरा विमान जलकर राख हो गया है. दूर-दूर तक धुएं का गुबार देखा जा सकता है. पूरे इलाके में धुआं फैल गया है।

 

विमान में 242 लोग थे सवार :

एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर 1:39 बजे (IST) रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद एयरपोर्ट से बाहर जाते ही जमीन पर गिर पड़ा. उड़ान भरते ही पायलट ने ATC को MAYDAY कॉल दिया, लेकिन इसके बाद विमान से कोई और संपर्क नहीं हो पाया. विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट, 10 क्रू मेंबर्स और 230 यात्री शामिल थे. अभी तक इनके बार में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

अहमदाबाद के अस्पतालों को अलर्ट किया गया :

हादसे के बाद घायलों को तुरंत इलाज के लिए अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया है. एंबुलेंस को आवाजाही के लिए खुला रखा गया है. मिली जानकारी के अनुसार, सिविल अस्पताल में इलाज करा रहे घायल लोग स्थानीय हैं. हालांकि अभी प्लेन में सवार किसी भी यात्री के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है।

इस घटना के बाद अहमदाबाद के आस-पास के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है. आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया है. दुर्घटनास्थल से यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 5 बड़ी एंबुलेंस मौके पर भेजी गई हैं. इस दुर्घटना की जानकारी देते हुए एयर इंडिया ने कहा है कि अहमदाबाद-लंदन गैटविक फ्लाइट संख्या AI171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. हम घटना के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »