UP: आयुष्मान योजना में 10 करोड़ का घोटाला

Spread the love

UP: आयुष्मान योजना में 10 करोड़ का घोटाला, अस्पतालों ने फर्जी लाभार्थियों को भुगतान कर किया घपला

लखनऊ में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत करीब 9 करोड़ 94 लाख रुपये का बड़ा घोटाला सामने आया है. इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब स्टेट एजेंसी साचीज की जांच में गड़बड़ी पाई गई.

लखनऊ में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत करीब 9 करोड़ 94 लाख रुपये का बड़ा घोटाला सामने आया है. इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब स्टेट एजेंसी साचीज की जांच में गड़बड़ी पाई गई. मामले में नोडल अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने हजरतगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR दर्ज कराई है. शिकायत के मुताबिक, 39 अस्पतालों में 6239 फर्जी लाभार्थियों के नाम पर भुगतान करके पैसे ह लिए गए.

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के अनुसार एजेंसी के CEO, मैनेजर और लेखाधिकारी की ईमेल आईडी और लॉगिन का दुरुपयोग कर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया. ये धोखाधड़ी नवचेतना केंद्र बिल्डिंग के चौथे तल स्थित कार्यालय में की गई, जहां से योजना के कार्ड धारकों को इलाज का भुगतान किया जाता है. कार्ड धारकों के अस्पताल से आए खर्च के ब्योरे की जांच के बाद ही भुगतान की प्रक्रिया होती है. लेकिन इस केस में ऑन संस्तुति प्रक्रिया को दरकिनार कर भुगतान कराया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »