Baramulla Accident: जम्मू-कश्मीर के उरी में खाई में गिरी पुलिस की जिप्सी, हादसे में आठ जवान घायल

Spread the love

Jammu Kashmir News जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी (Uri Accident News) इलाके में एक सड़क दुर्घटना हुई। सुरक्षाकर्मियों का एक वाहन फिसलकर खाई में गिर गया जिससे आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को उरी के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एक सड़क हादसा हो गया है। जिले के उरी इलाके में सुरक्षाकर्मियों का एक वाहन सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को उरी के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

कैसे हुआ हादसा

शुक्रवार को सभी पुलिसकर्मी जिप्सी से उरी के उदोसा पुलिस चौकी की पास तैनाती के लिए जा रही थी। इस बीच ट्विन ब्रिज के पास यह सड़क से फिसलकर पलट गई। इस दुर्घटना में वाहन में सवार आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए उप जिला अस्पताल (एसडीएच) उरी ले जाया गया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »