Agniveer Bharti: सेना में नौकरी का इंतजार खत्‍म, अग्निवीर भर्ती परीक्षा की डेट आई सामने; पढ़ें पूरी जानकारी

Spread the love

मुख्य बिंदु –

  1. अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित
  2. वाराणसी और गोरखपुर में परीक्षा केंद्र
  3. 30 जून से 10 जुलाई तक परीक्षा

अग्निवीर भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के इंतजार की घड़ी खत्म हुई। भारतीय सेना ने लिखित परीक्षा के लिए 30 जून से 10 जुलाई तक की तिथि निर्धारित कर दी है। परीक्षा केंद्र वाराणसी और गोरखपुर में बनाए जाएंगे। 58 हजार 646 परीक्षार्थी कितने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे और उसकी टाइमिंग क्या होगी, यह भी जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा। भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती में युवाओं की रुचि जगाने के लिए दो पदों पर रजिस्ट्रेशन कराने समेत कई सहूलियतें दी थीं, जिसके कारण 9,078 युवाओं ने ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराया है। इस बार जनरल ड्यूटी और तकनीशियन पद के लिए आवेदन किए गए हैं।

अबकी लागू हुए नए नियम

  • 13 भाषाओं में पहली बार कराई जाएगी परीक्षा।
  • 02 पदों पर फार्म भरने की दी गई है छूट।

13 भाषाओं में होगी परीक्षा

अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी, आसामी।

पूर्वांचल के 12 जिलों के युवा होंगे शामिल

आजमगढ़, बलिया, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, मऊ, मीरजापुर, भदोही, सोनभद्र, वाराणसी।

इन डिग्रीधारी ने कराया रजिस्ट्रेशन

  • होटल मैनेजमेंट
  • कुक
  • शेफ
  • आइटीआइ

नंबर गेम

11,401 युवाओं ने सबसे ज्यादा गाजीपुर से कराया रजिस्ट्रेशन। सबसे कम 358 युवाओं ने सोनभद्र जिले से अग्निवीर बनने को कराया रजिट्रेशन।

अभी परीक्षा की तिथि आई है। परीक्षा के लिए 11 दिन (30 जून से 10 जुलाई) निर्धारित किए गए हैं। जल्द ही विस्तृत ब्योरा भी कार्यालय में आ जाएगा। वैसे हमने रैली की तैयारी खुद के स्तर पर शुरू कर दी है।- शैलेश कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »