सीडीएससीओ के ड्रग अलर्ट में 53 और स्टेट में 128 दवाओं की गुणवत्ता में कमी : गुणवत्ता में खरी नहीं उतरीं देशभर में बनी 181 दवाएं :-
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) व स्टेट ड्रग अधारिटी ने शुक्रवार को ड्रग अलर्ट जारी किया। इसमें देशभर की 181 दवाएं गुणवत्ता की कसौटी पर खरी नहीं उतरी हैं। इनमें सर्दी, खांसे, जुकाम, एलर्जी व दर्द निवारण के लिए प्रयोग होने वाली दवाएं शामिल हैं। इनमें से 46 दवाओं का उत्पादन हिमाचल के उद्योगों में हुआ है। उत्तराखंड, गुजरात, उत्तराखंड, पंजाब, बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, हरियाणा – राजस्थान के उद्योगों में बनी दवाओं के सैंपल भी फेल हुए हैं।
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) व स्टेट ड्रग अथारिटी ने शुक्रवार को ड्रग अलर्ट जारी किया :
सीडीएससीओ के अलर्ट में 53 दवाओं के सैंपल फेल हुए, जिनमें कैल्शियम कार्बोनेट 500 एमजी, विटामिन बी काम्प्लेक्स, रेचप्रजोल, पेंटापरीजोल, जिंक सल्फेट, सोडियम क्लोराइड इंजेक्शन, एल्बेंडाजोल इंजेक्शन, अजीब्रोमिसिन, अमोक्सोलिन प्रमुख हैं।
इन 53 दवाओं में हिमाचल की 20 हैं। स्टेट ड्रग अथारिटी ने देशभर की 128 दवाओं की गुणवत्ता सही नहीं पाई। इसमें हिमाचल में बनी 26 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। सीडीएससीओ ने सभी राज्यों के दवा नियंत्रकों को सूची जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मनीष कपूर, राज्य दवानियंत्रक हिमाचल –
“हिमाचल से फ़ेल पाए गए सैपल में कुछ कमियां पाई गई है। कुछ दवाओं में बड़ी खामी भी है, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी होंगे। अब केंद्र स्तर पर फ़ेल पाई जाने वाली हिमाचल की दवाओं की संख्या में कमी आ रही है। सभी दवाओं को वापस मंगवाया जाएगा।”
इन राज्यों की दवाओं के सैंपल हुए फेल :
सीडीएससीओ के अलर्ट में हिमाचल की 20, उत्तराखंड की आठ, गुजरात की पांच, मध्य प्रदेश व पंजाब की चार-चार, बंगाल, हरियाणा, राजस्थान, सिक्किम व महाराष्ट्र की दे दी और उत्तर प्रदेश व तमिलनाडु की एक-एक दवा शामिल है। स्टेट ड्रग अलर्ट में हिमाचल की 26, गुजराप्त व उत्तराखंड की 15-15, महाराष्ट्र की नौ, मध्य प्रदेश व तमिलनाडु की सात-सात, तेलंगाना, पुडुचेरी व हरियाणा की छह-छह, पंजाब की पांच, बंगाल की चार, गोवा व दिल्ली की तीन-तीन, दवा शामिल है।