ऐपल ने लॉंच किए 5 नए फीचर, सामान्य कॉल में ला रहा लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा : एपल का प्रोडक्टिविटी, प्राइवेसी व डिजाइन पर जोर :-
लिक्विड ग्लास डिजाइन-स्क्रीन में प्रीमियम लुक :
एपल के नए iOS 26 में बड़ा बदलाव है। नया लिक्विड ग्लास डिजाइन। अब फोन के बटन या नोटिफिकेशन एक ट्रांसपेरेंट ग्लास-जैसे लगेंगे। फोन के वॉलपेपर की हल्की झलक फोन के पीछे से भी दिखेगी, जो इसे एक प्रीमियम लुक देगी।
आईपैड और लैपटॉप के बीच अंतर कम होगा :
एपल आईपैड में आप एक साथ कई एप्स की विंडो खोल सकते हैं, उन्हें मनचाहे तरीके से रीसाइज कर सकते हैं और स्क्रीन पर कहीं भी रख सकते हैं। इसमें मैक जैसा मेन्यू बार भी है। यानी आईपैड कई मायनों में लैपटॉप जैसा काम कर सकेगा।
इस साल एपल ने अपनी वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस में कई नए इनोवेशंस पर जोर दिया। एपल ने खासकर भारतीय यूजर्स के लिए कुछ ऐसे नए फीचर पेश किए हैं जो रोजाना के इस्तेमाल में बड़ा बदलाव ला सकते हैं…
स्पैम में मदद करेगा कॉल स्क्रीनिंग फीचर :
एपल इंटेलिजेंस के तहत दो नए फीचर पेश किए गए हैं जो स्पैम कॉल्स में मददगार हो सकते हैं।
कॉल स्याफ्रीनिंगः
अगर कोई ऑटोमेटेड स्पैम कॉल आती है तो एपल का यह फीचर उसे बिना कॉल उठाए ही सुनकर स्क्रीन पर उसका ट्रांसक्राइब आपको दे देगा।
होल्ड असिस्टः
कस्टमर केयर कॉल पर कंपनियां होल्ड पर रख देती हैं। इस फीचर की मदद से जब भी एग्जीक्यूटिव लाइन पर आएगा तब यह फीचर आपको अलर्ट देगा।
डिजाइन से लेकर प्रोडक्टिविटी और थोड़ी बहुत एआई इनोवेशन तक, एपल ने साफ कर दिया कि अब उसका फोकस सिर्फ फीचर्स पर नहीं, बल्कि प्रीमियम डिजाइन पर भी है। जानते हैं ऐसे ही 5 बड़े बदलावों के बारे में….
लाइव ट्रांसलेशन – कॉल्स व फेसटाइम पर ये फीचर :
एपल का लाइव ट्रांसलेशन फीचर बेहद उपयोगी है। अब आप मैसेज में चैट को रियल टाइम में ट्रांसलेट कर सकते हैं। यहां तक कि कॉल्स और फेसटाइम में भी लाइव कैप्शन के जरिए बातचीत को तुरंत समझा जा सकता है।
एयरपॉड्स में कैमरा कंट्रोल जैसी सुविधा :
अब आप अपने एयरपॉड्स को टैप करके कैमरा कंट्रोल कर सकते हैं। यानी फोटो खीचिए, वीडियो रिकॉर्ड कीजिए, बिना फोन को छुए। इसके साथ ही, नया स्टूडियो क्वालिटी वोकल फीचर नॉइजी माहौल में भी साफ-सुथरी रिकॉर्डिंग देगा।