नई दिल्ली न्यूज : संबंध बनाकर आपत्तिजनक तस्वीरों से ब्लैकमेल किया ,युवती ने किया एसिड पीकर आत्महत्या का प्रयास :-

Spread the love

युवती ने किया एसिड पीकर आत्महत्या का प्रयास  ,दोस्त पर यौन शोषण व ब्लैकमेलिंग का आरोप :-

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक 19 वर्षीय युवती द्वारा एसिड पीकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जांच में सामने आया कि युवती लंबे समय से मानसिक तनाव में थी, जिसका कारण था उसके परिचित युवक द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शोषण करना और फिर आपत्तिजनक तस्वीरों से उसे ब्लैकमेल करना। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट और यौन शोषण की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी अमित गोयल ने बताया 18 जून को वसंत कुंज (दक्षिण) थाने में स्पाइनल इंजरी अस्पताल से एक सूचना मिली कि एक 19 वर्षीय युवती ने एसिड पी लिया है और हालत गंभीर है। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची और मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलसी) प्राप्त की, लेकिन युवती बयान देने की स्थिति में नहीं थी। पुलिस की अपराध जांच टीम ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से एसिड की बोतल को जब्त कर लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि पीड़िता का रिश्ता मोहल्ले के ही युवक रिहान ( 25) के साथ था, जिससे पिछले कुछ समय से वह मानसिक तनाव में थी। घटना वाले दिन युवती घर पर अकेली थी, जब उसने यह कदम उठा लिया। दोपहर करीब 4:45 बजे एक पड़ोसी ने उसे तड़पते हुए देखा और अस्पताल पहुंचाया। दो दिन बाद, उसे इलाज के लिए सफदरजंगअस्पताल रेफर कर दिया गया।

कुछ दिनों बाद में, में, पीड़िता की मां ने वसंत कुंज दक्षिण थाने में लिखित शिकायत दी, जिसमें उन्होंने मोहम्मद रिहान पर उनकी बेटी के साथ शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने, फिर आपत्तिजनक तस्वीरों के के जरिए ब्लैकमेल करने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। मां ने पुलिस को पीड़िता का मोबाइल फोन भी सौंपा, जिसमें युवक की बातचीत और धमकियों की वॉयस रिकॉर्डिंग मौजूद थी।

आरोप पुष्ट करने वाले ऑडियो साक्ष्य मिले :

मामला संवेदनशील होने के कारण एसडीएम वसंत विहार को सूचना दी गई और तहसीलदार को सफदरजंग अस्पताल भेजा गया, लेकिन युवती की हालत के कारण बयान नहीं लिए जा सके। पुलिस ने तकनीकी जांच और मिले सबूत के आधार पर किया केस दर्ज पीड़िता के मोबाइल की तकनीकी जांच में पुलिस को आरोपों को पुष्ट करने वाले ऑडियो साक्ष्य प्राप्त हुए। इसके आधार पर पुलिस ने 25 जून को एफआईआर दर्ज किया।

इसके बाद आरोपी मोहम्मद रिहान को हिरासत में लेकर पहले पूछताछ की गई, जिसमें उसने स्वीकार किया कि वह लगातार युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह रंगपुरी पहाड़ी रहता है और फिलहाल बेरोजगार है। डीसीपी ने कहा अभी मामले की जांच जारी है है जरूरत पड़ने पर अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं और पीड़िता की स्थिति बेहतर होते ही उसका विस्तृत बयान दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »