ओडिशा के प्रमुख पर्यटन स्थल गोपालपुर समुद्र तट पर सामूहिक दुष्कर्म : 10 आरोपी गिरफ़्तार, नाबालिग आरोपी भी है शामिल :-

Spread the love

समुद्र किनारे प्रेमी को बांधकर छात्रा से गैंगरेप: 4 नाबालिग समेत 10 आरोपी गिरफ्तार :-

 ओडिशा पुलिस ने गंजाम जिले के गोपालपुर समुद्र तट पर एक कॉलेज छात्रा के प्रेमी को बांधकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में 10 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें नाबालिग आरोपी भी हैं। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह घटना 15 जून की देर शाम की है।
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसमें मामले के बाकी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई है।
आयोग ने यह भी कहा है कि पीड़िता को समय पर न्याय मिलना चाहिए। नि:शुल्क चिकित्सा देखभाल और मानसिक सहायता भी दी जाए। इस संदर्भ में अगले तीन दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया गया है।

क्या है पूरा मामला :

जानकारी के मुताबिक, गंजाम जिले के बाहर की रहने वाली छात्रा बरहमपुर के एक शैक्षणिक संस्थान में प्लस तीन (फर्स्ट ईयर) में पढ़ रही थी। वह बीते रविवार की दोपहर को अपने पुरुष मित्र के साथ गोपालपुर गई थी। दोनों पंथनिवास के पीछे समुद्र तट पर बैठे थे।
बताया गया कि रात करीब 8 बजे हिंजिलिकटु क्षेत्र के 10 युवकों ने दोनों को सुनसान जगह पर बैठे देखा और उनके साथ बदसलूकी की। पुरुष मित्र को कुछ युवकों ने पकड़कर बांध दिया।
आरोप है कि लड़की को तीन आरोपियों ने उठा लिया और एक अंधेरी जगह में ले गए। वहां छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद मौके से फरार हो गए। रात करीब 10.30 बजे पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने पीड़ित के पुरुष मित्र के साथ खोजबीन शुरू कर दी।
पुलिस की खोजबीन के दौरान ड्यूरा ओवरब्रिज के पास चार आरोपी बैठे मिले। वे पुलिस की गाड़ी को देखते ही भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने दौड़ाकर इनमें से दो युवकों को पकड़ लिया और थाने लाकर पूछताछ की।दो आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने पाया कि अन्य आठ लोग आसपास इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सीआईडी क्राइम ब्रांच ने शुरू की मामले की जांच :

आदेश के बाद सीएडब्ल्यू और सीडब्ल्यू की टीम गोपालपुर पहुंच गई है। सीएडब्ल्यू और सीडब्ल्यू आईजी एस सैनी के नेतृत्व में एक टीम घटना की जांच की निगरानी करेगी।
मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार रात तक जांच के बाद करीब सात आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया था। वहीं, मंगलवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई थी।
बरहमपुर एसपी, एसडीपीओ, डीएसपी, एडिशनल एसपी ने मामले के संबंध में गोपालपुर पुलिस स्टेशन में पीड़िता का बयान दर्ज किया है। एसपी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण बरहमपुर एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में कराया गया।

गोपालपुर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित :

प्रमोद नायक, पुरुषोत्तमपुर थाना
बाबूराम दलेई, हिंजिली थाना
कुणाल प्रधान, बेलगां थाना
ओम प्रधान, हिंजिली थाना
लक्ष्मण प्रधान, हिंजिली थाना
दीपक तराई, हिंजिली थाना
अन्य चार नाबालिग आरोपी।

गोपालपुर कांड की मुख्यमंत्री ने की कड़ी निंदा :

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गंजाम जिले के गोपालपुर में रविवार देर शाम युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री माझी ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं बेहद निंदनीय हैं और मानवता के खिलाफ अपराध हैं। घटना में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के अनुसार सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने पुलिस को सभी संदिग्ध अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी दोषियों को पकड़ा जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।बीजद सुप्रीमो बोले- महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार।

ओडिशा के प्रमुख पर्यटन स्थल गोपालपुर समुद्र तट पर सामूहिक दुष्कर्म की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। पर्यटन स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं।
उन्होंने आगे लिखा कि महिलाओं पर आए दिन बढ़ रहे अत्याचार पर लगाम लगाने के लिए सरकार को सतर्क रहना चाहिए। सरकार को राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »