उत्तर प्रदेश के रामपुर ज़िले में शादी से एक दिन पहले युवक की हत्या करने का मुख्य आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार : सिपाही की पिस्टल छीनकर भागने का किया प्रयास :-
उत्तर प्रदेश के रामपुर ज़िले में शादी से एक दिन पहले युवक की हत्या करने का मुख्य आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार : सिपाही की पिस्टल छीनकर भागने का किया प्रयास :-
रामपुर में शादी से एक दिन पहले युवक की हत्या करने का मुख्य आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार :हत्याकांड में तीसरे के शामिल होने के नहीं मिले साक्ष्य, जांच में जुटी पुलिस :-
शादी से एक दिन पहले युवक का अपहरण कर उसकी हत्या करने के मुख्य आरोपित सद्दाम की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर निहाल का मोबाइल बरामद करने गई थी। सदम ने सिपाही गजेंद्र की पिस्टल छीन ली और भाग गया। पुलिस के पीछा करने पर उसने फायरिंग कर दे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पैर में गोली लगी है।
सीओ सिटी जितेंद्र कुमार का कहना है कि अभी तक की जांच में मंगेतर (युवती ) और नामजद अनीस का हत्या से कोई संबंध नहीं मिला है। हालांकि, विवेचना जारी है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
सिपाही की पिस्टल छीनकर भागने का किया प्रयास :
निहाल की रविवार (15 जून) की शादी होने वाली थी। शनिवार को बाइक से आए दो लोगों में एक ने खुद को उसका चचेरा साला बताते हुए नए कपड़ों की नाप दिलाने के बहाने उसे घर के बाहर बुलाया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। हत्या की प्राथमिकी निहाल के भाई ने उसको मंगेतर और उसके गांव के सद्दाम, फरमान और अनीस के खिलाफ दर्ज कराई थी। फरमान को पुलिस सोमवार को ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पड़ताल करने पर पता चला कि सदाम युवती से एकतरफा प्यार करता था। उससे शादी करना चाहता था। उसने युवती को धमकी दी थी कि वह निहाल को बरात नहीं आने देगा। उसका मानना था कि युवती की गिरफ्तारी के बाद उससे अन्य कोई शादी नहीं करेगा। ऐसे में मजबूरन उसके स्वजन उससे शादी करने को मजबूर होंगे।
युवती के पिता से भी कराया फोन :
पुलिस जांच में पता चला है कि सक्षम शनिवार युवती के घर गया था। युवती से निहाल का नंबर मागा और फिर अपने नंबर से फोन लगाया। इसके बाद युवती के पिता से निहाल की बात कराई। युवती के पिता के कहने पर निहाल उसके साथ चला गया। दरअसल, युवती के स्वजन को इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं था कि सद्दाम के मन में निहाल की हत्या की साजिश चल रही है।