हरदोई में पेट्रोल पंप पर सेल्समैन ने पिता से की अभद्रता तो वेटी ने खोया धैर्य : रिवाल्वर तान कर युवती बोली- इतनी गोलियां मारूंगी… घरवाले पहचान नहीं पाएंगे

Spread the love

विलग्राम क्षेत्र के पसनेर पेट्रोल पंप पर विवाद के वाद सेल्समैन के सीने पर रिवाल्वर लगा दी :-

पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने पिता को धक्का दिया तो बेटी धैर्य खो बैठी। कार में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर दौड़कर उठा लाई और सेल्समैन के सीने में सटाकर बोली- इतनी गोलियां मारूंगी… घरवाले पहचान नहीं पाएंगे । घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने युवती व उसके माता-पिता पर एफआइआर दर्ज कर रिवाल्वर कब्जे में ले ली है। दूसरी तरफ युवती के पिता ने भी सेल्समैन के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग और धक्का-मुक्की करने की तहरीर दी है।

एहसान खां रविवार रात पत्नी हुसनबानो और पुत्री सुरीश खान उर्फ अरीबा के साथ कानपुर जा रहे थे। हरदोई जिले के बिलग्राम-सांडी मार्ग पर पसनेर के पास पेट्रोल पंप पर वह कार में सीएनजी डलवाने के लिए रुके। पेट्रोल पंपकर्मी रजनीश ने कार सवार परिवार से सीएनजी डालते समय व्यंगात्मक तरीके से कहा, ‘कार से उतर जाओ, नहीं तो कहीं विस्फोट हो गया तो पूरा परिवार उड़ जाएगा’।

पिता से की अभद्रता तो वेटी ने खोया धैर्य :

इस बात का विरोध जताने पर एहसान व रजनीश के बीच विवाद होने लगा। इसी दौरान पंपकर्मी ने एहसान खां को धक्का दे दिया। यह देखकर वहीं खड़ी अरीबा खां कार से पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर उठा लाई और पेट्रोल पंपकर्मी के सीने पर तान दी। एहसान और उनकी पत्नी ने ही अरीबा को वहां से हटाया। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गई। पेट्रोल पंपकर्मी की तहरीर पर पुलिस ने अरीबा के साथ उसके पिता व मां के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर रिवाल्वर और 25 कारतूस कब्जे में ले लिए हैं।

बिलग्राम के क्षेत्राधिकारी रवी प्रकाश सिंह ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, एहसान खां ने बताया कि पुत्री मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। वे लोग पेट्रोल पंप पर रुके। कार से उतर रहे थे, लेकिन इसी बीच नशे में धुत पेट्रोल पंपकर्मी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर धक्का-मुक्की की तो बेटी रिवाल्वर निकाल लाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »