महाराष्ट्रः हॉस्टल में MBBS तीसरे वर्ष के छात्र ने किया सुसाइड

Spread the love

महाराष्ट्रः हॉस्टल में MBBS तीसरे वर्ष के छात्र ने किया सुसाइड… पढ़ाई और घर की आर्थिक तंगी को लेकर था परेशान

मुंबई के बायकुला में सरकारी जेजे अस्पताल के अपने छात्रावास के कमरे में 22 वर्षीय एमबीबीएस के तीसरे वर्ष के छात्र ने आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि पढ़ाई और परिवार की आर्थिक तंगी को लेकर छात्र परेशान था.

मुंबई के बायकुला में सरकारी जेजे अस्पताल के अपने छात्रावास के कमरे में 22 वर्षीय एमबीबीएस के तीसरे वर्ष के छात्र ने आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि रोहन रामफेर प्रजापति ने रविवार रात करीब 10 बजे बॉयज हॉस्टल के अपने कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली और डॉक्टरों ने रात करीब 11:50 बजे उसे मृत घोषित कर दिया.

जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन के अधिकारी के मुताबिक छात्र पढ़ाई को लेकर दबाव में था. साथ ही वह घर की आर्थिक तंगी के कारण भी परेशान था.

सोमवार को वह अपने कमरे में था. जब वह बाहर नहीं निकला तो उसके कमरे को खटखटाया गया.

फिर भी उसने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो वह अंदर था. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

छात्रावास के वार्डेन ने बताया कि 22 वर्षीय एमबीबीएस के तीसरे वर्ष के छात्र ने आत्महत्या कर ली. रोहन रामफेर प्रजापति रात करीब 10 बजे बॉयज हॉस्टल के अपने कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »