इजरायल-ईरान में भीषण लड़ाई, सैकड़ों मरे : ईरान में फंसे हैं 1500 से अधिक भारतीय छात्र : इजरायल में सभी भारतीय सुरक्षित : रुक सकती है लड़ाई

Spread the love

तीसरे दिन के हमलों के बाद ईरान में मृतक संख्या 406 पहुंची: ईरान के हमलों में 14 इजरायली मारे गए 390 घायल :-

 इजरायल और ईरान के एक-दूसरे पर हवाई हमले रविवार को तीसरे भी जारी रहे। इन हमलों में दोनों पक्षों को भारी नुकसान हुआ है। ईरान में जहाँ मृतकों की संख्या बढ़कर 406 और 654 के घायल होने की सूचना है, वहीं इजरायल में कुल 14 के मारे जाने और 390 के घायल होने की जानकारी मिली है।

ईरान ने कहा, हमले रोके इजरायल तो हम भी रोक देंगे :

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच टकराव खत्म करने के लिए प्रयास शुरू होने की बात कही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अग्रगची ने कहा कि उनका देश हमले रोकने को तैयार है बशर्ते  इजरायल ईरान पर हमले बंद कर दें।

अब ईरान के तेल ठिकानों को निशाना बना रहा इजरायल :

इजरायल के हमलों में शुक्रवार शनिवार को ईरान में 138 लोग मारे गए थे। इजरायल ने ईरान के तेल और गैस के ठिकानों पर ताजा हमले किए हैं। शनिवार रात साउथ पार्स स्थित रिफायनरी पर ड्रोन हमले के बाद रविवार को इजरायल ने तेहरान स्थित शाहरान आयल डिपी और नजदीक ही बनी रिफायनरी को भी निशाना बनाया। ईरान के परमाणु ठिकानों और रक्षा मंत्रालय पर भी इजरायली बमबारी की सूचना है।

इजरायल ने हवाई हमला कर दक्षिणी तेहरान की एक तेल रिफाइनरी को भारी नुकसान पहुंचाया :

इजरायल पर ईरान के हमले भी जारी हैं। तेल अवीव के बाद ईरान ने यरुशलम और हाइका की निशान बनाने की कोशिश की। ईरान के हमले में हाइफा शहर में स्थित रिफायनरी को नुकसान हुआ है। इजरायल के बैट याम शहर में स्थित अपार्टमेंट बिल्डिंग को ईरानी मिसाइल से नुकसान हुआ है। इस बिल्डिंग में रहने बाले 35 लोग लापता बताए गए हैं। यमन के ईरान समर्थक हाउती समूह ने तेल अवीव के निकट जाफा पर बैलेस्टिक मिसाइल से हमला किया।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान पर अभी और भीषण हमले होंगे। इजरायल ये हमले ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए कर रहा है। इजरायली सेना ने इंराने लोगों से हथियारों के कारखानों से दूर हट जाने के लिए कहा है। कहा कि ईरान में हमले के लिए उसके पास ठिकानों की लंबी सूची है। अभी तक ईरानी सेना, परमाणु प्रतिष्ठानों और परमाणु कार्यक्रम की मदद कर रहे तेल और गैस ठिकानें की ही निशाना बनाया गया है। इस बीच इजरायल सरकार ने ईरानी लोगों से खामेनेई की सत्ता के विरोध का आह्वान किया है। इसके लिए इजरायल को और से फारसी भाषा में संदेश जारी किए जा रहे हैं

ईरान में फंसे हैं 1,500 से अधिक भारतीय छात्रः कांग्रेस

नई दिल्ली, पेद्र कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि ईरान में 1,500 से अधिक भारतीय छात्र अनिश्चितता की स्थिति में है। विदेश मंत्रालय को सलाह से आगे बढ़कर तुरंत समन्वित निकासी तंत्र स्थापित करे। ईरान में भारतीयों को एडवाइजरी जारी किए जाने के बाद कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ ने आरोप लगाया कि ईरान में फसे भारतीय छात्र मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सरकार कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है।

खेहा ने एक्स पर पोस्ट किया, उड़ाने निलंबित होने, तेहरान के ऊपर हवाई क्षेत्र बंद होने और इंटरनेट सुविधा बाधित होने के कारण 1500 से अधिक भारतीय छात्र अनिश्चितता की स्थिति में है। उन्हें निकासी या सुरक्षित क्षेत्रों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। खेड़ा ने कहा, ईरान में भारतीय दूतावास की और से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के कारण छात्र सकट में फंसे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि यह पहली बार नहीं है जव भारतीय नागरिकों को संकटों के दौरान विदेश में मदद की गुहार लगानी पड़ी है। खेड़ा ने आरोप लगाया, चाहे सूडान हो, यूक्रेन हो या अब ईरान, मोदी सरकार ने लोगों को सुरक्षित निकालने के काम को प्रचार के अवसरों में बदल दिया है। देर से कदम उठाया, बहुत अधिक बोला और बहुत कम काम किया।

इजरायल में सभी भारतीय सुरक्षित, हालात पर दूतावास की नजर :

वरुशलम, ट्रः इजरायल स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को कहा कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं। दूतावास क्षेत्र के हालात और अपने नागरिकों की सुरक्षा की लगातार निगरानी कर रहा है। अधिकारी भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ संपर्क में है। 24×7 हेल्पलाइन स्थापित करने के साथ ही फोन नंबर +972547520711 और +972543278392 साइश किए हैं। दूतावास ने नई एडवाइजरी भी जारी की है। इस संबंध में ईमेल भी साझा किया गया है। इस बीच ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने भी रविवार को एडवाइजरी जारी की, जिसमें ईरान में रह रहे भारतीयों की सतर्क रहने को कहा है। उन्हें सलाह दी गई है कि वे घबराएं नहीं और तेहरान में दूतावास के इंटरनेट मीडिय के माध्यम से संपर्क बनाए रखें।

भारत-पाक की तरह इजरायल-ईरान में रुक सकती है लड़ाई :-

वाशिंगटन, पेट अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह इजरायल और ईरान के बीच उसी तरह का समझौता कराने की कोशिश कर रहे हैं जैसा समझौता उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच मई में सैन्य टकराव के दौरान कराया था। टूथ सेशल पर पोस्ट अपने मैसेज में ट्रंप ने बताया है कि इजरायल और ईरान के बीच समझौता कराने के सिलसिले में फोन पर बहुत सारी बातें और बैठकें हो रही हैं।

ट्रंप ने कहा, ईरान और इजरायल जल्द हमले रोकने का समझौता कर सकते हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में करें उन टकरावों का भी जिक्र किया जिन्हें उन्होंने खत्म कराने का दावा किया है। ये टकराव राष्ट्रपति के तौर पर उनके पूर्व के कार्यकाल के दौरान हुए थे। ट्रंप नै पूर्ववर्ती राष्ट्रपति जो बाइडन पर प्रहार करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में कई मूर्खतापूर्ण निर्णयों के कारण स्थिति बिगड़ी है, उन्हें भी पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद है कि इजरायल और ईरान में जल्द शांति कायम होगी।

ट्रंप ने फिर कहा, लडाई रुकवाने का मुझे श्रेय नहीं मिलता  :

ट्रंप ने कहा, शांति के लिए बहुत कुछ करता हूं लेकिन उसका श्रेय मुझे नहीं मिलता है। ठीक है, आम लोग समझते हैं। मध्य-पूर्व (पश्चिम एशिया) को फिर से महान बनाऊंगा। विदित हो कि भारत ने पाकिस्तान के साथ हुए संघर्षविराम समझौते को द्विपक्षीय आधार पर हुआ बताया था और ट्रंप की भागीदारी के दावे को खारिज कर दिया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इजरायल और ईरान का टकराव आसानी से खत्म हो सकता है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी यही चाहते हैं। ट्रंप ने इजरायल की कार्रवाई पर खुशी जाहिर की है लेकिन स्पष्ट किया कि ईरान पर हमले में अमेरिका शामिल नहीं है, इसलिए ईरान किसी अमेरिकी ठिकाने को निशाना बनाने की गलती न करें। अगर ईरान ने ऐसा किया तो अमेरिका उसे ऐसा सबक सिखाएगा जिसकी उसने कल्पना नहीं की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »