प्रिय तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं, श्री अमरनाथजी की पवित्र यात्रा को बालटाल ट्रैक पर हुए भूस्खलन (शूटिंग स्टोन) और जम्मू-कश्मीर में लगातार खराब मौसम की स्थिति के कारण अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। ...




