RCB Victory Parade Live: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, तीन लोगों की मौत

Spread the love

RCB Victory Parade Live Updates: आईपीएल में पहली बार चैंपियन बनी आरसीबी की टीम इस वक्त जश्न में डूबी हुई है। 18 साल में पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल का खिताब जीता।

Wed, 04 Jun 2025 05:24 PM 
RCB Victory Parade Live: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, तीन लोगों की मौत

RCB Victory Parade Live Updates: आईपीएल में पहली बार चैंपियन बनी आरसीबी की टीम इस वक्त जश्न में डूबी हुई है। 18 साल में पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल का खिताब जीता।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से मात दी। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने इतिहास रचा।

4 Jun 20255:24:22 PM

RCB Victory Parade Live: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़

 चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। भीड़ में दबने से तीन लोगों की मौत की खबर है। इसमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।

4 Jun 20254:55:55 PM

RCB Victory Parade Live: विधानसभा के लिए रवाना हुई आरसीबी की टीम

 आरसीबी की टीम होटल से विधानसभा के लिए रवाना हो चुकी है।

 

4 Jun 20254:41:55 PM

RCB Victory Parade Live: विधानसभा पर टीम का इंतजार

 कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्यपाल थावर चंद गहलोत पहले ही विधानसभा पहुंच चुके हैं और वे सैकड़ों फैंस के साथ अब आरसीबी टीम के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। यहां खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

 

4 Jun 20254:38:52 PM

RCB Victory Parade Live: बेंगुलरु के टीम होटल में हुआ स्वागत

 बेंगलुरु पहुंची आरसीबी टीम को एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ने रिसीव किया। इसके बाद खिलाड़ी टीम होटल पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा भी दिखाई दीं।

 

4 Jun 20254:13:29 PM

RCB Victory Parade Live: ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

 विक्ट्री परेड को लेकर बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि ओपन बस विक्ट्री परेड नहीं होगी। लोगो विधानसभा और बेंगलुरु स्टेडियम के रास्तों पर जाने से बचें। ट्रैफिक पुलिस ने यह भी कहा कि लोग मेट्रो का इस्तेमाल करें। /

4 Jun 20254:07:37 PM

RCB Victory Parade Live: विधानसभा के सामने से निकलेगी विजय परेड

 RCB टीम विधान सौधा के सामने विजय परेड निकालेगी। फैंस अपने चैंपियन को देखने विधानसभा  पहुंचे हैं।

 

4 Jun 20254:02:17 PM

RCB Victory Parade Live: विधानसभा के बाहर लोगों की फैंस की भीड़

 

 

4 Jun 20254:01:21 PM

RCB Victory Parade Live: एयरपोर्ट पर स्वागत

 

 

4 Jun 20254:00:48 PM

RCB Victory Parade Live: विधान सौधा के सामने भारी भीड़

 RCB टीम के स्वागत के लिए विधान सौधा के सामने लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। RCB टीम विधान सौधा के सामने विजय परेड निकालेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) ने कल पंजाब किंग्स को हराकर अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीती है।

4 Jun 20253:57:24 PM

RCB Victory Parade Live: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने किया स्वागत

 कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्वागत करने के लिए एचएएल एयरपोर्ट पहुंचे। आरसीबी ने अहमदाबाद में फाइनल में पंजाब किंग्स पर 6 रन की रोमांचक जीत के साथ अपने 18 साल के खिताबी सूखे को खत्म किया, जिससे देश भर के प्रशंसकों में भावुक जश्न का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »