
मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु के 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। कई इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा 20 जून को जारी नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार, 21 जून से मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन का मार्ग प्रशस्त होगा।




