आधार कार्ड आज एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है। अगर ये चोरी हो जाए या कहीं खो जाए तो काफी परेशानी आ सकती है। इसके साथ ही अगर आपको आधार नंबर याद ना हो तो ऐसी स्थिति में समझ नहीं आता कि आगे क्या किया जाए या किसकी मदद ली जाए। ऐसे में आप UIDAI की सहायता ले सकते हैं। चलिए इसका पूरा प्रोसेस देखते हैं।
आधार नंबर का कैसे लगाए पता ?
आधार कार्ड खोने या चोरी होने पर आधार नंबर का पता लगाया जा सकता है। लेकिन इसके लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए। इसके लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
स्टेप 1- सबसे पहले आपको UIDAI की हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल करना होगा।
वेबसाइट से कैसे करें पता?
स्टेप 1- सबसे पहले आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2- यहां आपको retrieve UID/EID वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3- आपको इन दोनों में से एक विकल्प चुन, जानकारी दर्ज करनी होगी।
स्टेप 4- अब मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
स्टेप 5- इस तरह से आपको एसएमएस (SMS) के जरिए ही आधार नंबर मिल जाएगा।
कॉल के जरिए भी करें पता
स्टेप 1- इसके लिए सबसे पहले आपको 1947 पर कॉल कर, IVRS का ऑप्शन चुना होगा।
स्टेप 2- अब ये आपसे बेसिक जानकारी जैसे नाम, पता, जन्मतिथि और ईआईडी नंबर पूछेगा। इसे बताकर आप
कॉल में ही आधार नंबर का पता लगा सकते हैं।




