नहर में बोरी देखकर बुलाई पुलिस, जैसे ही खाेलकर देखा हैरान रह गए सभी, लापता बैंककर्मी की लाश मिली

Spread the love

नहर में बोरी देखकर बुलाई पुलिस, जैसे ही खाेलकर देखा हैरान रह गए सभी, लापता बैंककर्मी की लाश मिली


नहर से एक लापता बैंक कर्मी का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान धनवंत सिंह कश्यप के रूप में हुई है जो पुरकाजी के खाईखेड़ी गांव का रहने वाला था और भोकरहेडी स्थित एक बैंक में कार्यरत था। वह 23 मई से लापता था जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है शव पर चोट के निशान मिले हैं।

 

 संवाद सूत्र – चरथावल (पुरकाजी) तीन दिन से लापता बैंक में कार्यरत युवक की हत्या कर दी गई और शव को बोरी में बंद कर गंग नहर में फेंक दिया। सोमवार की शाम चरथावल क्षेत्र में गंग नहर की घिस्सूखेड़ा झाल से शव बरामद हुआ। पुलिस जांच करने में लगी है।

 

पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी निवासी 32 वर्षीय धनवंत सिंह कश्यप पुत्र इलमचंद कश्यप भोकरहेडी स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था। गत 23 मई को वह घर से कहकर गया था कि पुरकाजी से कुछ कागजात लेने के बाद भोकरहेडी बैंक में जाएगा। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। स्वजन ने 24 मई को पुरकाजी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से मामले की जांच के साथ धनवंत को तलाशने में लगी हुई थी।

बोरी दिखने के बाद पहुंची पुलिस

सोमवार की देर शाम चरथावल थाना क्षेत्र में गंग नहर की घिस्सूखेडा झाल से नहर में बोरी पड़ी मिली, जिसमें शव था। पुरकाजी थाना पुलिस स्वजन को साथ लेकर मौके पहुंची। तब तक चरथावल थाना पुलिस की टीम ग्रामीणों की मदद से बोरी में बंद शव को नहर से बाहर निकलवा चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »