Air India Plane Crash Report: ‘क्या तुमने फ्यूल स्विच बंद कर दिया’, पायलटों के बीच क्या हुई बात; प्लेन क्रैश से पहले सेकेंड-दर सेकेंड की पूरी डिटेल आई सामने

Spread the love

अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे को एक महीना पूरा हो गया है। इस हादसे की जांच जारी है। इस बीच घटना की जांच कर रही  AAIB की शुरुआती जांच रिपोर्ट सामने आई है। इसमें कई बातों का जिक्र किया गया है। इस रिपोर्ट में पायलटों के बीच हुई बातचीत का खुलासा हुआ है। जिसमें बताया गया है कि कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच क्या बातचीत हुई थी।

  1. 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान हुआ था हादसे का शिकार।
  2. एअर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कई खुलासे हुए हैं।

 

नई दिल्ली। 12 जून को अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे को आज एक महीने पूरे हो गए। आज से ठीक एक महीने पहले अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया विमान AI 171 टेक ऑफ करने के कुछ सेकेंड बाद ही क्रैश हो गया। हादसे की जांच के बाद अब भारतीय दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने अपनी शुरुआती जांच रिपोर्ट जारी की है।

सामने आई रिपोर्ट में घटना से जुड़ी कई जानकारियां भी सामने आई हैं। इस 15 पन्नों की रिपोर्ट में घटना से पहले के सेकंड-दर-सेकंड समयरेखा के बारे में भी बताया गया है। इसके साथ ही इस रिपोर्ट के अनुसार, ये भी सामने आया है कि मेडे कॉल करने से पहले कॉपपिट में दोनों पायलटों के बीच क्या बात हुई थी।

विमान हादसे में गई थी 270 लोगों की जान

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 टेक ऑफ करने के कुछ ही मिनट में एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत पर क्रैश होकर गिर गई थी। हादसे में 270 लोगों की बेहद दर्दनाक मौत हुई थी। हादसे में इस विमान में सवार केवल एक यात्री जिंदा बचा था। मृतकों में 29 मेडिकल कॉलेज के छात्र व अन्‍य लोग थे।

AAIB ने जारी की प्रारंभिक रिपोर्ट

AAIB ने इस घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट जरी की है। इस रिपोर्ट में घटना से जुड़े कई हैरान करने वाले तथ्य सामने आए हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया कि पायलट समय पर थ्रस्ट बहाल करने में असमर्थ रहे। जिस कारण ये हादसा हुआ। इसके साथ ही दोनों पायलटों के बीच कॉकपिट के अंदर हुई बातचीत की जानकारी भी सामने आई है।

कॉकपिट में दोनों पायलटों में क्या हुई थी बात?

AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया है कि एअर इंडिया के विमान AI 171 ने 13:38:42 बजे 180 नॉट की अधिकतम गति प्राप्त हुई। उसके तुरंत बाद, इंजन 1 और इंजन 2 के ईंधन कटऑफ स्विच 01 सेकंड के अंतराल के साथ एक के बाद एक RUN से CUTOFF स्थिति में चले गए, जिसके बाद इंजनों को ईंधन की सप्लाई बंद हो गई। जिसके बाद इंजन N1 और N2 अपने टेक-ऑफ के बाद गति पकड़ने में असमर्थ रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों इंजनों को ईंधन की आपूर्ति बंद हो गई थी।

ठीक इसी दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच इस मुद्दे पर बात भी हुई। रिपोर्ट में बताया गया कि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग में पता चलता है कि एक पायलट दूसरे से पूछता हुआ सुनाई देता है कि उसने फ्यूल स्विच कटऑफ क्यों किया। दूसरे पायलट ने जवाब दिया कि उसने ऐसा नहीं किया।

अहमदाबाद में हुई भयावह घटना की पूरी टाइमलाइन यहां समझें

  • 11:17 बजे IST: एअर इंडिया ड्रीमलाइनर VT-ANB नई दिल्ली से अहमदाबाद लैंडिग की। इस दौरान ये उड़ान AI423 के रूप में संचालित थी।
  • 13:13:00 बजे: विमान ने पुशबैक और स्टार्ट-अप का रिक्वेस्ट किया।
  • 13:13:13 बजे: ATC ने पुशबैक की अनुमति दे दी।
  • 13:16:59 बजे: ATC ने स्टार्ट-अप की अनुमति दी।

  • 13:18:38 बजे: विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के Bay 34 से रवाना हुआ।
  • 13:19:12 बजे: ATC ने पूछा कि क्या विमान को रनवे की पूरी लंबाई की आवश्यकता है। विमान ने रनवे 23 की पूरी लंबाई की आवश्यकता की पुष्टि की।
  • 13:25:15 बजे: विमान ने टैक्सी क्लीयरेंस का अनुरोध किया, जिसे हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) ने मंजूरी दे दी।
  • 13:26:00 बजे: विमान टैक्सीवे R4 के माध्यम से रनवे 23 पर टैक्सी करता है, वापस लौटता है और टेक-ऑफ के लिए लाइन में खड़ा होता है।
  • 13:32:03 बजे: विमान को ग्राउंड से टावर कंट्रोल में स्थानांतरित किया जाता है।
  • 13:33:45 बजे: विमान को रनवे 23 पर लाइन में खड़ा होने का निर्देश दिया जाता है।
  • 13.37:37 बजे: एटीसी ने रनवे 23 से टेक-ऑफ की अनुमति दी।

  • 13.37:37 बजे: टेकऑफ रोल शुरू होता है।
  • 13:38:39 बजे: विमान ने रवने से उड़ान भरी।
  • 13:38:42 बजे: विमान ने 180 नॉट की अधिकतम गति प्राप्त की।
  • 13:38:47 बजे: इंजन N1 और N2 दोनों न्यूनतम निष्क्रिय गति से नीचे चले गए। RAT का पंप हाइड्रोलिक पावर की आपूर्ति शुरू करता है।
  • 13:38:52 बजे: इंजन N1 का ईंधन कटऑफ स्विच CUTOFF से फिर RUN पर चला गया।
  • 13:38:56 बजे: इंजन N2 का ईंधन कटऑफ स्विच भी RUN पर चला गया। इसके बाद दोनों इंजन स्टार्ट हुए। इस दौरान इंजन 1 ठीक होने लगा, हालांकि इंजन 2 गति कम करने में असमर्थ रहा।
  • 13:39:05 बजे: दोनों पायलटों में से एक ने संकट की स्थिति में “मेडे, मेडे, मेडे” कॉल जारी किया
  • 13:39:11 बजे: विमान से डेटा रिकॉर्डिंग बंद हो गई।
  • 13:44:44 बजे: दमकल गाड़ियां बचाव और अग्निशमन के लिए हवाई अड्डे से रवाना हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »