केरल की रहने वाली निमिषा प्रिया (Nimisha Priya) को यमन में 16 जुलाई को मौत की सजा दी जाएगी। निमिषा पर यमन के नागरिक तलाल अब्दो महदी की हत्या का आरोप है। निमिषा को बचाने के लिए की भारत सरकार तमाम कोशिशें कर रही है। सुप्रीम कोर्ट में 14 जुलाई को निमिषा की सजा के खिलाफ दायर की गई याचिका पर सुनवाई होगी।

मौजूदा वक्त में यमन गृहयुद्ध की चपेट में है। वहां, हूती विद्रोहियों और यमन की सरकार के बीच संघर्ष चल रहा है। हालांकि,हूती विद्रोही गुट, देश का बागडोर संभालते हैं। हूती विद्रोहियों के शीर्ष राजनीतिक परिषद ने ही निमिषा के फांसी की मंजूरी दी है।