साउथ के फ़ेमस कलाकार प्रभास के बिना हुआ, द राजा साब का टीजर लांच : इसलिए रिलीज में लगा वक्त : अब पांच दिसबंर को प्रदर्शित होगी।

Spread the love

बिना प्रभास के हुआ, द राजा साब का टीजर लांच : द राजा साब 2 होगी पैन वर्ल्ड फिल्म :-

प्रभास अभिनीत फिल्म द राजा साब का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को हैदराबाद में प्रशंसकों और देश भर से आए मीडियाकर्मियों को मौजूदगी में इसका टीजर लांच किया गया, लेकिन इस मौके पर न ही फिल्म की अभिनेत्रियों और न ही शीर्षक भूमिका निभा रहे प्रभास मौजूद रहे। फिल्म के निर्देशक मारुति और निर्माता टी जे विश्वा प्रसाद और फिल्म से जुड़े सदस्यों ने टीजर को धूमधाम से रिलीज किया। इस मौके पर सिनेमाघर के बाहर प्रशसंकों की मौजूदगी में प्रभास के बड़े से कटआउट का अनावरण भी किया गया।

इसलिए रिलीज में लगा वक्तः

द राजा साब पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। अब पांच दिसबंर को प्रदर्शित होगी। फिल्म के निर्माता टी जे विश्वा प्रसाद ने रिलीज तिथि में बदलाव को लेकर कहा, ‘यह इस बैनर के लिए सबसे बड़ी फिल्म है। पिछले साल नवंबर और दिसंबर में हमने फिल्म की लगभग शूट कर लिया था। बहुत बड़ा सेट बनाया था, लंबे-लंबे शेड्यूल थे, ताकि क्लाइमेक्स शूट किया जा सके। फिर विजुअल इफेक्ट्स को लेकर सोच रहे थे कि कैसे करेंगे।

फिर हमने निर्णय लिया कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ करेंगे और हमने ऐसा किया भी, बस उसमें वक्त लगा।’ इस मौके पर पिछले कई दिनों से आठ घंटे की शिफ्ट पर चल रही बहस को लेकर भी बात हुई। इस पर मारुति ने कहा, ‘हम केवल काम करते है। सुबह छह बजे से लेकर रात के दस बजे तक शूटिंग होती थी। ऐसे काम किया हैं, इसलिए वह क्लाविटी और शाट फिल्म में दिख रहे हैं।’

द राजा साब 2 होगी पैन वर्ल्ड फिल्म :

फिल्म में संजय दत्त और बमन ईरानी भी हैं। ऐसे क्या इसे पैन इंडिया फिल्म बनाने के लिए किया गया है। इसके जवाब में टी जे विश्वा ने कहा, ‘जब हमने यह फिल्म शुरू की थी, तो प्रभास पहले से ही पैन इंडिया स्टार थे। अब जब द राजा साब 2 फिल्म बनेगी, तो पैन वर्ल्ड बनेगी। हमने पैन इंडिया के साथ ही इसे प्लान किया था। कास्ट और क्रू तक अलग-अलग इंडस्ट्री से लोगों को लेकर हमने इसे पैन इंडिया बनाया है। द राजा साब 2 पैन वर्ल्ड होगी।’

कंटेंट में दम होगा तो दर्शक आएंगेः

पिछले दिनों आमिर खान ने कहा था कि वह अपनी फिल्म सितारे जमीं पर को रिलीज के बद भी डिजिटल प्लेटफार्म पर नहीं लेकर आएंगे। क्या यह एक बिजनेस माडल बन सकता है? इस पर विश्वा प्रसाद ने कहा, फिल्में बिजनेस माडल के हिस्साब से नहीं, कंटेंट के हिसाब से चलती हैं। अगर कंटेंट कुछ ऐसा दर्शकों को दे रहा है, जहां वह एक कदम आगे बढ़कर सिनेमाघरों तक जाने पर मजबूर हो जाएं, तो वह आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »