साल 2023 में शूरा खान से अरवाज ने की थी दूसरी शादी : 23 साल बाद फिर पिता बनने वाले हैं अरबाज…

Spread the love

 

साल 2023 में शूरा खान से अरवाज ने की थी दूसरी शादी : 23 साल बाद फिर पिता बनने वाले हैं अरबाज…

पिता बनना जीवन के सबसे सुखद अनुभवों में से एक होता है। अभिनेता और फिल्मकार अरबाज खान 23 साल बाद एक बार फिर से इस अनुभव को जीने के लिए तैयार हैं। अरबाज पहली बार साल 2002 में अपने पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा से जन्मे बेटे अरहान खान के पिता बने थे। हालांकि, साल 2017 में मलाइका और अरबाज के बीच तलाक हो गया था।

बता दें कि अरबाज खान और उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के डिवॉर्स के बाद अरबाज खान ने साल 2023 के अंत में शूरा खान से शादी की थी। शूरा खान जहां अपने पति अरबाज खान से लगभग 22 साल छोटी हैं। वहीं, अरबाज खान की उम्र 50 साल से अधिक है। 35 साल की शूरा और 57 साल के अरबाज खान द्वारा फैमिली को आगे बढ़ाने के उनके फैसले को लेकर खासी चर्चा हो रही है। अब शूरा गर्भवती हैं और अरबाज भी दूसरी बार पिता बनने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

पिता बनने की बात की पुष्टि उन्होंने स्वयं की। उन्होंने इस बारे में मीडिया से बातचीत में कहा कि यह मेरे लिए एक बार फिर एक नया ताजा अहसास है। मैं खुश हूं। मैं आगे इसके सुखद परिणाम की तरफ देख रहा हूं। इससे मुझे खुशी और जिम्मेदारी का एक अहसास हो रहा है जो मुझे पसंद आ रहा है। आगे आने  वाला समय बेहतरीन होने वाला है। अरबाज ने यह खबर इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने प्रशंसकों के बीच भी साझा की। हेलो ब्रदर और दबंग फिल्मों के अभिनेता अरबाज इन दिनों अभिनय से ज्यादा फिल्म निर्माण पर ध्यान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »