सोने की कीमत में बड़ा उछाल, एक्सपर्ट्स ने बताया बढ़ोतरी का कारण; आगे कितनी पहुंच सकती है कीमत?

Spread the love

एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में सोने के भाव में बड़ी उछाल देखी गई है। दोपहर 2.53 बजे 24 कैरेट सोने का दाम 1240 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़ा है। इसकी कीमत में लगभग 1.41 फीसदी उछाल देखा जा रहा है। चांदी के दाम में भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चलिए इन दोनों की कीमत जानते हैं।

एमसीएक्स पर सोने और चांदी के दाम में बड़ी उछाल देखने को मिल रही है। दोनों के ही दाम 1000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी आई है। आइए जानते हैं सोने और चांदी की कीमतों में यह तेजी क्यों आई है? साथ ही, क्या आगे भी सोने और चांदी के दाम बढ़ेंगे? भविष्य में सोना कितने रुपये तक पहुंच सकता है। इन सब सवालों के जवाब जानते हैं।

Gold Price Today: कितना बढ़ा सोने का दाम?

दोपहर 2.59 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का भाव 95,673 रुपये पहुंचा है। इसमें अभी 1267 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि आज ही सुबह ही एमसीएक्स में सोने के दाम में मामूली बढ़त दर्ज की गई थी। 

Silver Price Today: चांदी का भाव कितना बढ़ा?

दोपहर 3 बजे 1 किलो चांदी का दाम 97,376 रुपये दर्ज किया गया है। इसमें भी 1035 रुपये की बढ़त आई है। इसके अलावा चांदी में सुबह हल्की बढ़ोतरी थी। 

क्या है कीमत बढ़ने की वजह?

  • कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया से हुई बातचीत के दौरान पता चला बढ़ते ग्लोबल टेंशन की वजह से सोने और चांदी की कीमत में एकदम से उछाल देखने को मिला है। इनका कारणों में-
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा की गई दोगुना टैरिफ की घोषणा। ट्रंप ने 4 जून से स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ़ दोगुना करके 50% तक करने का ऐलान किया है।
  • इसके साथ ही ट्रंप टैरिफ को लेकर अमेरिका के अंतराष्ट्रीय कोर्ट में कानूनी लड़ाई जारी है।
  • इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वार को लेकर समझौते पर संदेह जताया जा रहा है।
  • इस बीच रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध तेज हो गया है।

इन सभी कारणों के चलते एमसीएक्स में सोने का दाम इतना बढ़ा है। जभी भी विश्व में अनिश्चिता बढ़ जाती है, सोने और चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज होती है। क्योंकि ऐसे में सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है। ट्रंप ऐलान से पहले अजय केडिया ने सोने की कीमत 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम होने का अनुमान लगाया था। हालांकि अब ये स्थिति बदल सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »