पार्टी नेताओं राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से बात करते हुए कहा टिकट उसी को मिलेगा , जो पार्टी के लिए रात-दिन एक करेगा : लालू
बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी बनने की अर्हता राजद ने लगभग तय कर दी है। गुरुवार को पार्टी की राज्य परिषद की बैठक में तेजस्वी ने स्पष्ट कर दिया कि गणेश-परिक्रमा करने से कुछ नहीं होने वाला। टिकट प्रदर्शन के आधार पर ही मिलेगा। जो बेहतर काम किए हैं और आगे करेंगे, उन्हें ही प्रत्याशी बनाया जाएगा। प्रत्याशी बनाने का अंतिम निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद लेंगे। तेजस्वी की बातों से हामी भरते हुए लालू ने भी कहा कि जो पार्टी के लिए रात-दिन एक करेगा, टिकट उसे ही मिलेगा।
कहा-पटना के एसएसपी तीन वार वदले गए, अपराध नियंत्रित नहीं हुआ :
पार्टी नेताओं को क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने का निर्देश देते हुए तेजस्वी ने कहा कि 17 माह वाली महागठबंधन सरकार के कामकाज और राजद के वादों से जनता को अवगत कराएं। हर समाज वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ाया जाए। इसी के साथ उन्होंने नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में राजद की जीत का विश्वास जताया। कहा कि पटन के एसएसपी तीन बार बदले गए। अपराध नियंत्रित नहीं हुआ।
शुक्रवार को बिहार आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताना चाहिए कि क्या यह जंगल राज नहीं है। सरकार बताए कि आरएसएस कोटा कहां-कहां प्रभावी है और इसका क्या नियम है। पिछले पांच चुनाव में मोदी बिहार में दो सौ से अधिक रैलियां कर चुके हैं। अपने पुराने भाषणों को वे सुन लें तो बिहार आने से संभवतः वे संकोच करें। इसी के साथ उन्होंने कुछ नई-पुरानी बातों के साथ जमाई आयोग, धूंजा पार्टी, सरकार में साढ़े तीन लोगों के प्रभाव आदि से संबंधित पुराने आरोपों को देहराया।
मेरी भूमिका दल या परिवार तय नहीं करेगा : तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को सफेसबुक पर पोस्ट किया- मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालो, ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नहीं। शुरुआत तुमने किया है। अंत में करूंगा। झूठ और फरेब के बनाये चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं। तैयार रहना सच सामने आने वाला है। मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा। मालूम हो कि एक लड़की के साथ फोटो और वीडियो प्रसारित होने के बाद बीते 26 मई को लालू प्रसाद ने तेज प्रताप को राजद और परिवार से निकालने की घोषणा की थी।