नयी दिल्ली : तेज आंधी और वर्षा से कई स्थानों पर गिरे पेड़, करंट से दो लोगों की मौत , जन -धन की हानि ,मेट्रो का परिचालन हुआ प्रभावित :

Spread the love

तेज आंधी और वर्षा से कई स्थानों पर गिरे पेड़, करंट से दो लोगों की मौत :-

राजधानी में रविवार तड़के आईं आंधी और वर्षा के कारण कई स्थानों पर पेड़ों के गिरने से काफी नुकसान हुआ। आरकेपुरम में दो लोगों को करंट से मौत हो गई है, वहीं कई स्थानों पर पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पीतमपुरा में तेज आंधी से बिजली के खंभे में आग लग गई और आग पास के मकान में भी पहुंच गई। इस वजह से पार्किंग में खड़े कई कारें और दो पहिया वाहन जल गए। इसके अलावा सफदरजंग एन्क्लेव में मोबाइल टावर गिर गया। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दो खंभे जरूर टूट गए। इससे इलाके में बिजली आपूर्ति भी कई घंटों के लिए प्रभावित रही।

आरकेपुरम में पेड़ गिरने से बिजली के खंभे से ढाबे में फैले करंट से गई जान :

आरकेपुरम में दो लोगों की मौत की घटना सेक्टर एक के विवेकानंद मार्ग पर हुई है। तेज आंधी और वर्षा के कारण टूटे एक पेड़ की चपेट में आकर बिजली का तार सड़क किनारे बने एक ढाबे पर जा गिरा। इसके चलते वहां सो रहे दो युवक करंट के चपेट में आ कर झुलस गए। दोनों को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिय। मृतकों की पहचान मधुबनी, बिहार निवासे 30 वर्षीय रविंद्र और 25 वर्षीय भरत के रूप में हुई है। दोनों यहां विवेकानंद मार्ग पर सुनील के ढाबे पर काम करते थे और रात को वहीं सौते थे। इसके अलावा आरके पुरम चर्च रोड, सेक्टर-एक, दो, ग्रेटर कैलाश इलाकों में कई बड़े पेड़ों की टहनियां टूट कर गिर गई। चर्च रोड पर पीपल का बड़ा बेड जड़ से उखड़कर सड़क के बीचों बीच गिर गया, जिससे रोड बंद हो गई।

पीतमपुरा में बिजली के खंभे से लगी आग मकान में पहुंची, तीन कार और तीन स्कूटी जलीं :

दक्षिणी दिल्ली के अलावा मध्य दिल्ली इलाके में 16 स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं हुई, जबकि 12 स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की शिकायतें मिलीं। पीतमपुरा आग की लेकर दमकल विभाग के अधिकारी का कहना है कि सुबह तीन बजे पीतमपुरा के मकान नंबर जीडी-172 के बाहर लगे एनडीपीएल के पौल में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया और घर की पार्किंग तक फैल गई। सूचना पर पहुंची दमकल को दी गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन आग में आने से पार्किंग में खड़ी एक क्रेटा, आइ टेन, अमेज और तीन स्कूटी जल गई।

रविवार तड़के तेज हवा और वर्षा के बाद वहरी दिल्ली क्षेत्र में दर्जनभर जगह पेड़ गिरने की सूचना है। रोहिणी सेक्टर-9 में नार्थ एक्स माल के अपार्टमेंट के बाहर खड़ी कार पर पेड़ का बड़ा हिस्सा टूट कर गिर गया। टहनियां गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई।

आंधी से ब्लूलाइन पर मेट्रो का परिचालन हुआ प्रभावित :

सुबह आंधी के कारण ब्लू लाइन ( द्वारका सेक्टर 21-नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी /वैशाली) पर एक घंटे मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा। सुबह 7:04 बजे परिचालन सामान्य होने के सवा चार घंटे के बाद दोबारा करीब डेढ़ घंटा मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार का दिन होने से कम असर रहा। डीएमआरसी का कहना है कि आंधी में पेड़ की टहनी टूटकर ओएचई में फंस गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »