विदेश मंत्री की चेतावनी: आतंकी संगठनों और उनके आकाओं के विरुद्ध होगी कार्रवाई

Spread the love

आतंकी हमले हुए तो पाक में फिर भीतर तक घुसकर करेंगे हमला : जयशंकर

विदेश मंत्री की चेतावनीआतंकी संगठनों और उनके आकाओं के विरुद्ध होगी कार्रवाई :

ब्रसेल्स, प्रैटू विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चेतावनी दी है कि अगर आतंकी हमले करके भारत को उकसाया गया तो वह फिर पाकिस्तान में भीतर तक घुसकर हमला करेगा और आतंकी संगठनों और उनके आकाओं के विरुद्ध जबाबी कार्रवाई करेगा।

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किए गए आपरेशन सिंदूर के एक महीने बाद यूरोप यात्रा कर रहे जयशंकर ने ‘पोलिटिको’ डिजिटल न्यूज को बताया कि पाकिस्तान हजारों आतंकियों को खुलेआम प्रशिक्षित कर रहा है और उन्हें भारत भेज रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम इसके साथ नहीं जीएंगे। इसलिए हमारा संदेश है कि अगर उन्होंने अप्रैल जैसी बर्बर हरकत जारी रखी तो इसका जवाब दिया जाएगा और यह जवाब आतंकी संगठनों एवं उनके आकाओं के विरुद्ध होगा। हमें इससे फर्क नहीं पड़ता कि वे कहाँ हैं। अगर वे पाकिस्तान के बहुत भीतर भी हैं तो हम उत्तने भीतरतक जाएंगे।’

जयशंकर ने चेताया कि संघर्ष की मूल बजह नहीं बदली है। यह (पाकिस्तान) एक ऐसा देश है जो आतंकवाद को राज्य नीति के रूप में इस्तेमाल करने में अत्यधिक संलिप्त है और यही संपूर्ण मुद्दा है। क्या पिछले महीने जैसी स्थितियां अभी भी बरकरार हैं, इसके जवाब उन्होंनेकहा, ‘अगर आप आतंकवाद के लिए प्रतिबद्धता को तनाव का स्रोत कहते हैं तो निश्चित रूप से है।’

संघर्ष के दौरान हुए नुकसान के बारे में पूछने पर जयशंकर ने कहा कि संबंधित अधिकारी उचित समय पर इस मामले को देखेंगे। उन्होंने कहा ‘ जहां तक मेरा सवाल है, राफेल और अन्य प्रणालियां कितनी प्रभावी थीं, इसकासुबूत पाकिस्तान के नष्ट और निष्क्रिय हुए हवाई क्षेत्र हैं। 10 मई को संघर्ष सिर्फ इसलिए रुका क्योंकि हमने पाकिस्तान के आठ मुख्य हवाई क्षेत्रों पर हमला करके उन्हें निष्क्रिय कर दिया था। इसकी तस्वीरें गूगल पर उपलब्ध हैं।’ गौरतलब है कि विदेश मंत्री यूरोप की एक सप्ताह की यात्रा पर हैं।

बेल्जियम में यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला से की भेंट:

जयशंकर ने मंगलवार को यूरोपीय आयोग की प्रेसिडेंट उर्सुला वान डेर लेयेन से मुलाकात की और पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निदा करने एवं आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में एकजुटता जताने के लिए उनकी सराहना की। इस दौरान उन्होंने दोनों क्षेत्रों के बीच व्यापार, तकनीक, कनेक्टिविटी एवं सुरक्षा के क्षेत्र में मजबूत सहयोग के संभावित लाभों पर सहमति व्यक्त की। जयशकर ने बेल्जियम के किंग फिलिप और प्रधानमंत्री वार्ट डी देवर से भी भेट की। उन्होंने प्रधानमंत्री वेवर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »