राजस्थान के चूरू में वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश:पायलट और को-पायलट की मौत, शवों के टुकड़े मिले; गांव में बिखरा प्लेन का मलबा

Spread the love

राजस्थान के चूरू में भारतीय वायु सेना का जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया। हादसे में 2 पायलट शहीद हो गए। शहीद स्क्वॉड्रन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु (44) हरियाणा के रोहतक और फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज (23) पाली के खिंवादी गांव के रहने वाले थे। जिस जगह प्लेन क्रैश हुआ, वहां बड़े इलाके में फाइटर जेट का मलबा बिखरा पड़ा है।

यह हादसा बुधवार (9 जुलाई) को दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर हुआ। भारतीय वायु सेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की है।

चूरू एसपी जय यादव ने बताया- राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हुई है। मलबे के पास से बुरी तरह क्षत-विक्षत शव के टुकड़े मिले हैं। बताया जा रहा है कि हादसे से पहले तकनीकी कारणों से पायलट इजेक्ट नहीं कर पाए। पिछले 5 महीनों में देश भर में तीन जगुआर क्रैश हो चुके हैं।

हादसे की चार तस्वीरें

चूरू के राजलदेसर गांव के पास जगह-जगह प्लेन का मलबा बिखरा पड़ा है।
चूरू के राजलदेसर गांव के पास जगह-जगह प्लेन का मलबा बिखरा पड़ा है।
प्लेन के मलबे पर जगुआर लिखा हुआ दिख रहा है।
प्लेन के मलबे पर जगुआर लिखा हुआ दिख रहा है।
फाइटर जेट के टुकड़े इलाके में बिखर गए। स्थानीय लोगों को धमाके की आवाज भी सुनाई दी।
फाइटर जेट के टुकड़े इलाके में बिखर गए। स्थानीय लोगों को धमाके की आवाज भी सुनाई दी।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूरतगढ़ से उड़ा था ट्रेनी जगुआर जेट सेना के सूत्रों के मुताबिक यह जगुआर फाइटर जेट श्रीगंगानगर के पास सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ा था। यह जेट टू सीटर था, ट्रेनिंग के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने पहले विमान की गड़गड़ाहट सुनी, फिर जोरदार धमाके की आवाज आई। इसके बाद प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। घटना के ठोस कारणों का पता फिलहाल नहीं चला है। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। घटनास्थल पर सेना का एक हेलिकॉप्टर भी पहुंचा है, इस हेलिकॉप्टर को सड़क पर लैंड कराया गया।

हादसा चूरू जिले में हुआ

मोशन ग्राफिक्स में देखें हादसा कैसे हुआ…

हादसे वाली जगह पर केवल पेड़ और झाड़ियां

जिस जगह जेट गिरा, वहां कोई निर्माण नहीं है। केवल पेड़ और झाड़ियां हैं।
जिस जगह जेट गिरा, वहां कोई निर्माण नहीं है। केवल पेड़ और झाड़ियां हैं।
घटनास्थल पर शव के अलग-अलग टुकड़े मिले हैं।
घटनास्थल पर शव के अलग-अलग टुकड़े मिले हैं।
घटना के बाद भारतीय वायु सेना का एक हेलिकॉप्टर मौके पर पहुंचा, आसपास काेई हेलीपैड नहीं होने से इसे सड़क पर ही उतार दिया गया।
घटना के बाद भारतीय वायु सेना का एक हेलिकॉप्टर मौके पर पहुंचा, आसपास काेई हेलीपैड नहीं होने से इसे सड़क पर ही उतार दिया गया।

फाइटर जेट क्रैश में पाली के ऋषिराज सिंह देवड़ा शहीद

जगुआर जेट क्रैश में शहीद हुए को-पायलट ऋषिराज सिंह देवड़ा (23) पाली जिले के सुमेरपुर के खिवांदी गांव के रहने वाले थे। वे फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात थे। हादसे में उनके शहीद होने की खबर जब उनके परिवार तक पहुंची तो पूरा परिवार शोक में डूब गया। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि उनका लाडला अब इस दुनिया में नहीं रहा।

जगुआर फाइटर जेट क्रैश में रोहतक के पायलट शहीद

वायुसेना के जगुआर फाइटर जेट क्रैश में शहीद हुए पायलट हरियाणा के रोहतक के रहने वाले लोकेंद्र सिंह सिंधु (44) थे। वह रोहतक में देव कॉलोनी के रहने वाले थे।

शहीद पायलट लोकेंद्र सिंधु एयरफोर्स में स्क्वॉड्रन लीडर के तौर पर तैनात थे। उनके पिता जोगेंद्र सिंधु महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट हैं। लोकेंद्र की पत्नी सुरभि सिंधु डॉक्टर हैं।

सीएम भजनलाल शर्मा ने विमान क्रैश हादसे पर जताया शोक

सीएम भजनलाल शर्मा ने विमान क्रैश हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया- वायुसेना के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। घटना के तुरंत बाद से प्रशासन अलर्ट मोड पर है और राहत-बचाव कार्य के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

विमान क्रैश हादसे पर राज्यपाल ने व्यक्त किया शोक

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में हुए भारतीय वायुसेना के विमान क्रैश हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने विमान क्रैश में शहीद हुए पायलट और को-पायलट को श्रद्धांजलि अर्पित की।

दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित

भारतीय वायु सेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की गई है।

5 महीने में 3 जगुआर क्रैश हो चुके

स्थानीय लोग बोले-गिरते ही टुकड़े हो गए

हादसे के चश्मदीद प्रेम सिंह ने बताया कि विमान ने अपना नियंत्रण खो दिया था। जमीन पर गिरते ही विमान के छोटे-छोटे टुकड़े हो गए और उसमें आग लग गई। यह घटना दोपहर करीब 12:40 बजे हुई।

जहां विमान गिरा, वहां के पेड़ भी जल गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »