राशिफल : मेष राशि वालों आज आपको पता चलेगा कि फ़िज़ाओं में जब प्यार घुलता है तो कैसा महसूस होता है।

Spread the love

मेष राशि  का आज का राशिफल (10 जून, 2025):-

आपकी इच्छाओं औरमहत्वाकांक्षाओं पर डर का साया पड़ सकता है। इसका सामना करने के लिए आपको उपयुक्त सलाह की ज़रूरत है।

आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।

जिसपर आप यक़ीन करते हैं, मुमकिन है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी।

आपके प्रेम की राह एक ख़ूबसूरत मोड़ ले सकती है। आज आपको पता चलेगा कि फ़िज़ाओं में जब प्यार घुलता है तो कैसा महसूस होता है।

सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी।

छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं। इसलिए आपको चाहिए कि दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं।

उपायः काला सुरमा वीरान स्थान में दबाने से स्वास्थ्य में सुधार होगा।

आज के लिए शुभ-अशुभ -:

सबसे अच्छा समय: 14:39 से 15:49

खराब समय: 13:30 से 14:39

शुभ अंक : 6

शुभ रंग: पारदर्शी, गुलाबी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »