दिल्ली सरकार को ऊर्जा के स्रोत में ग्रीन हाइड्रोजन अपनाने की सलाह दी हरदीप पुरी ने : कहा- ट्रिपल इंजन की सरकार विकसित दिल्ली के लिए कर रही है काम, अब हम बहाना नहीं बना सकते हैं
दिल्ली सरकार को ऊर्जा के स्रोत में ग्रीन हाइड्रोजन अपनाने की सलाह दी हरदीप पुरी ने : कहा- ट्रिपल इंजन की सरकार विकसित दिल्ली के लिए कर रही है काम, अब हम बहाना नहीं बना सकते हैं
दिल्ली सरकार को ऊर्जा के स्रोत में ग्रीन हाइड्रोजन अपनाने की सलाह दी हरदीप पुरी ने :-
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति और चुनौतियों के बीच भारत की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है। देश के पास ऊर्जा का पर्याप्त भंडार है। ग्रीन हाइड्रोजन को बढ़ावा दिया जा रहा है। दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक बसों को अपना रही है। उसे ग्रीन हाइड्रोजन को भी अपनाना होगा। विपक्षी नेता इंटरनेट मीडिया पर सिर्फ दुष्प्रचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की साइप्रस यात्रा पर विपक्ष द्वारा सवाल उठाने पर कहा, किसी देश का महत्व उसकी सीमा व जनसंख्या से नहीं होता है। साइप्रस भारत का महत्वपूर्ण सहयोगे हैं।
मोदी सरकार के 11 वर्षों व रेखा सरकार की 100 दिनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया :
उन्होंने मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों और रेखा गुप्ता सरकार के 100 दिन के कार्यकाल पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उसके बाद मीडिया से कहा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से दिल्ली में 27 वर्षों बाद समस्याओं का समाधान कर विकास की गति तेज करने वाली सरकार बनी है। अब यहां ट्रिपल इंजन की सरकार है, इसलिए हम कोई बहाना नहीं बना सकते। विकसित दिल्ली के लिए काम हो रहा है। कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
मुख्यमंत्री ने कहा, पूर्व की दिल्ली सरकार सहयोग की जगह केंद्र सरकार से विवाद करती थी। अब दोनों सरकार मिलकर विकसित दिल्ली के लिए काम कर रही हैं। यमुना की सफाई, कूड़े के पहाड़ समाप्त करने, वायु प्रदूषण की समस्या के समाधान सहित अन्य सभी बादे पूरे होंगे।
सचदेवा ने कहा, मोदे सरकार के 11 वर्षों का समय विश्वास, प्रगति और समाजिक उत्थान का है। वहीं, दिल्ली सरकार ने 100 दिनों में नागरिकों का विश्वास अर्जित किया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने दिल्ली सरकार को ग्रीन हाइड्रोजन को अपनाने की सलाह देकर एक महत्वपूर्ण दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान किया है, जिससे दिल्ली की विकास यात्रा को और गति मिलेगी।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, विज्ञान, रक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में प्रगति की जानकारी दी गई है। दिल्ली सरकार के कार्यों को भी विस्तार से बताया गया है। इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चांदोलिया, प्रवीन खंडेलवाल, विधायक और कार्यक्रम के संयोजक अनिल शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी व दिल्ली के अन्य विधायक उपस्थित थे।
मोदी सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीव कल्याण के 11 साल व दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा प्रदेश अध्याक्ष वीरेंद्र सचदेवा, रामवीर सिंह विधूड़ी व अन्य शामिल हुए।