त्वचा से जुड़ी इस तरह की समस्याओं का क्या है समाधान, आइए जानते हैं कैसे रखे तपती धूप से रखें त्वचा को सुरक्षित :-

Spread the love

तपती धूप से रखें त्वचा को सुरक्षित :

धूप और गर्म हवाएं हमारी सेहत के लिए खतरनाक हो सकती हैं। वहीं, इन दिनों पसीने, घमौरी और खुजली के चलते त्वचा संक्रमण की भी आशंका रहती है। आजकल गर्म हवाएं झुलसा रही है। तेज आगमों से बचाव के लिए लोग एसी, पखे, कूलर से अलग नहीं होना चाहते, पर जरूरत होने पर बाहर निकलना पड़ता है, जो आजकल एक बड़ी चुनौती की तरह है। कभी तेज गर्मी और कभी ठंडी जगह पर रहने के कारण इन दिनों त्वचा संक्रमण होने की आशंका रहती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए बाजार में उपलब्ध उत्पादों की खरीद से पूर्व भी सावधानी बरतना जरूरी है, ताकि उनके साइड इफेक्ट का खतरा न रहे।त्वचा से जुड़ी इस तरह की समस्याओं का क्या है समाधान, आइए जानते हैं…

शुष्कता और जलन :

अधिक समय तक गर्म वातावरण में रहने से त्वचा में मौजूद नमी का संतुलन बिगड़ सकता है। साथ ही शरीर में पानी की कमी होने के कारण त्वचा रूखी हो सकती है। इसलिए, धूप में बाहर निकलते समय हमेशा सूती कपड़े से चेहरे को ढकना न भूले।

खुजली या दादः

शरीर में खुजली की समस्या कभी भी संभव है, पर उमस वाले मौसम में यह ज्यादा हो सकती है। अधिक बढ़ जाए तो यह दाद ह दाद में भी बदल सकता है। दाद से बचाव के कई उपाय है। जैसे नीम के पत्तों से नहाना, चंदन या मुल्तानी मि‌ट्टी का लेप लगाना, ठंडे पानी का सेक आदि।

मुंहासे की समस्या :

जब पसीना आपकी त्वचा पर बैक्टीरिया और तेली के साथ मिल जाता है, तो रोम छिद्रों, जिनसे पसीना निकलता है उन्हें बंद कर देता है। इससे मुंहासे होने का जोखिम रहता है। इससे बचाव के लिए साफ तौलिये या कपड़े से पसीना पोछते रहना चाहिए।

शुष्कता और जलन :

अधिक समय तक गर्म वातावरण में रहने से त्वचा में मौजूद नमी का संतुलन बिगड़ सकता है। साथ ही शरीर में पानी की कमी होने के कारण त्वचा रूखी हो सकती है। इसलिए, धूप में बाहर निकलते समय हमेश सूती कपडे से चेहरे को ढकना न भूलें।

स्किन के लिए ना लें इंटरनेट मीडिया की सलाह :

यदि त्वचा तैलीय है तो आपको सनस्क्रीन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। सनस्क्रीन के प्रयोग से मुहासे और पिंपल के बढ़ने की आशंका रहती है। धूप से बचाव के लिए केमिकल वाली सनस्क्रीन के बजाय नेचुरल सनस्क्रीन का प्रयोग करें तो बेहतर है। स्टेरायड वाली क्रीम के प्रयोग से बचना चाहिए। इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर दी जाने वाली सलाह का अंधाधुंध प्रयोग भी त्वचा संबंधी परेशानियां बढ़ा रहा है।

एलर्जी या सनबर्न :

कई बार इतनी तेज धूप होती है कि चेहरा जल जाता है। हाथ पैरों में एलर्जी हो जाती है। चेहरे पर सनबर्न हो जाता है। इनसे बचाव के लिए पूरा तन ढककर बाहर निकले। अच्छी एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का प्रयोग करें।

हीट रैशेज या घमौरीः

गर्मियों में घमौरी होना आम है। पसीने से खुजली करते-करते कई वार शरीर में घमौरी निकल आती है और लाल दाने दिखते हैं। कई चार ये दाने फट जाते है और इनसे पानी भी निकल सकता है। इनसे बचने के लिए ठंडा पाउडर लगाएं। आप आइस क्यूब से मसाज भी कर सकते हैं।

फालिकुलिटिस का खतराः

आपके शरीर पर हर वाल एक छिद्र से निकलता है, जिसे फालिकल कहते हैं। त्वचा के शुष्क होने पर फालिकल्स संक्रमित हो सकते हैं। संक्रमित हेयर फालिकल्स मुंहासों की तरह दिखते हैं, लेकिन वे थोड़ा कम खुजली करते हैं। इससे बचाव के लिए व्यायाम या जिम आदि के बाद टाइट पसीने वाले कपड़े उतार देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »