UP: कन्नौज में भूमि विवाद ने पकड़ा तूल, लेखपाल से अभद्रता और मारपीट; पांच पर मुकदमा

Spread the love

 

Kannauj News | कन्नौज में लेखपाल द्वारा भूमि की पैमाइश के बाद भी विवाद शांत नहीं हुआ। विपक्षी शिकायतकर्ता से मारपीट पर उतारू हैं। लेखपाल अनुज दीक्षित ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि विपक्षियों ने उनके साथ भी अभद्रता की जिससे शांति व्यवस्था भंग हो रही है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, कन्नौज। लेखपाल के द्वारा भूमि की पैमाइश करने के बाद भी विपक्षी व शिकायर्ता विवाद की स्थिति उत्पन्न कर अभद्रता व मारपीट पर आमादा है। इससे शांति व्यवस्था बाधित हो रही है। लेखपाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर विपक्षियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायमीरा निवासी लेखपाल तहसील कन्नौज अनुज दीक्षित पुत्र रामनरेश दीक्षित ने बताया कि बीते 29 जनवरी 2025 को थाना दिवस गुरसहायगंज में अनौगी के ग्राम भवानीपुर निवासी राम मनोहर पुत्र राधेश्याम द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में उनके द्वारा जांच की गई थी।

जिसमें गाटा संख्या 3292, क्षेत्रफल 0.1620 हेक्टेयर जो कि खतौनी ग्राम अनौगी में राममनोहर, रामखिलावन निवासी ग्राम भवानीपुर के नाम श्रेणी-1 (क) संक्रमणीय भूमिहार में दर्ज है। जिसको लेकर शिकायतकर्ता व विपक्षियों के बीच विवाद रहता है। भूमि की कई बार पैमाइश भी की जा चुकी है। इसके बाद भी विपक्षी ममता, सुखराम, वंशीलाल, नीरज व रामबाबू आए दिन शिकायतकर्ता से अभद्रता कर मारपीट पर आमादा हो जाते है।

जब लेखपाल के द्वारा भूमि से कब्जा हटाने को कहा गया तो विपक्षियों व उनकी महिलाओं ने उनके साथ भी अभद्रता की। इससे शांति व्यवस्था बाधित हो रही है। भविष्य में दोनों पक्षों के बीच गंभीर घटना होने की आशंका भी बनी हुई है। कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »