फ़रीदाबाद : फाइनल मैरिट सूची 26 जून को जारी होगी, 19 मई से शुरू हुई थी आवेदन प्रकिया : 8 सरकारी कॉलेजों की 5540 सीटों के लिए 16 हजार से अधिक आवेदन :-

Spread the love

मिशन-एडमिशन : 8 सरकारी कॉलेजों की 5540 सीटों के लिए 16 हजार से अधिक आवेदन, 22 तक सुधार:-

इस बार महाविद्यालयों में स्नातक में दाखिले के लिए कड़ी टक्कर है। एक सीट पर दाखिले के लिए तीन आवेदन हैं। जिले के आठ राजकीय महाविद्यालयों की 5540 सीटों के लिए 16717 आवेदन आए हैं। अनुमान है पहली मैरिट सूची 96 प्रतिशत से अधिक रह सकती है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 मई से शुरू की थी।

फाइनल मैरिट सूची 26 जून को जारी होगी, 19 मई से शुरू हुई थी आवेदन प्रकिया :

पहले अंतिम आवेदन तिथि 10 जून थी। इसके बाद उच्चतर शिक्षा विभाग ने अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 जून कर दिया था। अब छात्र 22 जून तक अपने आवेदनों की वेरिफिकेशन कराकर उसमें सुधार कर रहे हैं। 23 जून को उन छात्रों की सूची जारी होगी, जिन्हें मैरिट सूची में शामिल किया जाएगा। जबकि प्रोविजनल मैरिट सूची 25 जून और फाइनल मैरिट सूची 26 जून को जारी होगी।

10 जुलाई से नए आवेदनों व विकल्पों में बदलावों के लिए खुलेगा पोर्टल :

मैरिट सूची में शामिल होने वाले छात्रों के पास फीस भुगतान के लिए चार दिन का समय रहेगा। वह 27 से 30 जून तक ऑनलाइन भुगतान फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। इसके बाद दूसरे दौर की दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। दूसरी प्रोविजनल मैरिट सूची दो जुलाई और फाइनल मैरिट सूची तीन जुलाई को जारी होगी। इसमें शामिल होने वाले छात्र चार से सात जुलाई तक फीस जमा कर सकेंगे। इसके बाद भी यदि सीट रिक्त रह जाती है तो उन्हें फिजिकल काउंसलिंग के जरिए भरा जाएगा।

इसके अनुसार 10 जुलाई से नए आवेदनों एवं विकल्पों में बदलावों के लिए पोर्टल खोला जाएगा। इसमें शामिल होने वाले छात्रों को मैरिट सूची में नाम होने पर उसी दिन दाखिला लेना होगा। उसके बाद 11 से 17 जुलाई तक 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ दाखिला होगा। वहीं 18 से 24 जुलाई तक छात्र विलंब शुल्क के अलावा 100 रुपए रोज के हिसाब से जुर्माना भरकर दाखिला ले सकेंगे।

 

कॉलेज का नाम                        कुल सीट      आवेदन

जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय                 2250        6393

राजकीय महाविद्यालय खेड़ीगुजरान                          400          906

राजकीय महाविद्यालय मोहना                                 260          712

राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-23                           240          968

राजकीय महाविद्यालय तिगांव                                760           3156

राजकीय कन्या महाविद्यालय नचौली                      320           800

राजकीय कन्या महाविद्यालय बल्लभगढ़                  720          1782

राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-16ए              620         2000

बीसीए, बीबीए व बीकॉम में सबसे अधिक आवेदन :

महाविद्यालयों में सबसे अधिक आवेदन बीसीए, बीबीए और बीकॉम कोर्स के लिए आए हैं। करीब छह हजार आवेदन इन तीन कोसों के लिए आए हैं। कम अंक पाने वाले छात्रों के लिए इन कोसों में दाखिला पाना आसान नहीं होगा। इन कोसों की पहली कट ऑफ 97 प्रतिशत तक जा सकती है।

जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डा. सुनिधि सिंह के अनुसार स्नातक कोसों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। आवेदन से वंचित छात्रों को अब ओपन काउंसलिंग में ही दाखिला प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा। 5540 सीट के लिए 16717 आवेदन आए हैं। अब छात्र अपने आवेदन की वेरिफिकेशन कराकर उसमें सुधार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »