हाउसफुल 5 इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही है। अपनी 5th इंस्टॉलमेंट के साथ मेकर्स ने ये पूरी कोशिश की कि वह अपने दर्शकों के सामने कुछ अलग परोसे, जिसमें वह कामयाब भी हुए। हाउसफुल 5 न सिर्फ लोगों को हंसा रही है, बल्कि मूवी में ‘किलर’ को लेकर ढेर सारा सस्पेंस भी है। इस फिल्म में डबल क्लाइमैक्स है, जिसे 5A और 5B पार्ट्स में रिलीज किया गया है।
मूवी की कहानी से ज्यादा कॉमेडी फ्रेंचाइजी का अट्रेक्शन प्वाइंट है, इस फिल्म की स्टारकास्ट। ये पहली बार है जब किसी सफल फ्रेंचाइजी में एक साथ 17 सितारों ने काम किया है और सभी को पूरा-पूरा स्क्रीन स्पेस मिला है।
अक्षय कुमार के अलावा ट्रेलर में नाना पाटेकर को देखकर फैंस काफी गुदगुदाए थे। उन्होंने फिल्म में सीनियर इंस्पेक्टर ‘दगडू’ का किरदार अदा किया है, जो लोगों को बेहद पसंद आया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस किरदार के लिए नाना कभी पहली पसंद थे ही नहीं, उनसे पहले ये रोल किसी और सुपरस्टार को ऑफर हुआ था।
1054 करोड़ कमाने वाले इस एक्टर को मिला था ऑफर :
अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल-5’ का हिस्सा नाना पाटेकर थे, लेकिन साजिद नाडियाडवाला उन्हें किलर कॉमेडी में इंस्पेक्टर दगडू नहीं बनाना चाहते थे। नाना को वह संजय दत्त वाले किरदार में ले रहे थे और इस रोल के लिए उन्होंने 1054 करोड़ की कमाई वाली फिल्म देने वाले अमिताभ बच्चन चुना था, लेकिन ये रोल ‘तिरंगा’ एक्टर की झोली में आ गिरा।