कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फ़ैसला तार्किक तरीके से लें।
वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे।
घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने ज़ाहिर करने में क़ामयाब रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं। काफ़ी वक़्त फ़ोन न करके आप अपने प्रिय को तंग करेंगे।
किसी भी ख़र्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है।
मुमकिन है कि आपका जीवनसाथी आज आपके लिए पर्याप्त समय न निकाल पाए।
उपायः साधु अथवा गुरु को पीले या भगवे वस्त्र पाँव छूकर भेंट करने से पारिवारिक जीवन अच्छा होगा।