राशिफल – तुला राशि वालों अकेलापन कई बार काफ़ी दिक़्क़त भरा हो सकता है, ख़ास तौर से उन दिनों में जब कि आपके पास ज़्यादा कुछ करने के लिए न हो

Spread the love

तुला राशि का आज का राशिफल (7 जून, 2025)

सेहत बढ़िया रहेगी। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है।

अपने दिन की योजना सावधानी से तय करें। ऐसे लोगों से बात करें, जो आपकी मदद कर सकते हैं। अपने रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें।

जिन लोगों के घर वाले शिकायत करते हैं कि वो घरवालों को पर्याप्त समय नहीं देते वो आज घरवालों को समय देने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन ऐन वक्त पर किसी काम के आने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा।

अगर आप जीवनसाथी के अलावा किसी और को अपने ऊपर असर डालने का मौक़ा दे रहे हैं, तो जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है।

अकेलापन कई बार काफ़ी दिक़्क़त भरा हो सकता है, ख़ास तौर से उन दिनों में जब कि आपके पास ज़्यादा कुछ करने के लिए न हो। इससे छुटकारा पाने की कोशिश करें और अपने दोस्तों के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें।

उपायः अपने गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड को सीप, मोती या शंख से बनी वस्तु भेंट करने से प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।

आज के लिए शुभ-अशुभ -:

सबसे अच्छा समय:1 3:29 से 14:39

ख़राब  समय: 10:01 से 11:10

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: हरा, फिरोज़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »