
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में चंद्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय के मंच से 47574 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने कानपुर में नयागंज स्टेशन से मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसमें वंचित वर्ग के बच्चे पहली यात्रा के साक्षी बने। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया।
पीएम मोदी ने कहा, पहलगाम के कायराना आतंकी हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी बर्बरता के शिकार हुए। बेटी एशान्या की वो पीड़ा, वो कष्ट और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं।उन्होंने आगे कहा, हमारी बहनों बेटियों का वही आक्रोश आपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है। हमने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने घर में घुसकर तबाह कर दिए। युद्ध रोकने की मांग पर पाकिस्तान को मजबूर होना पड़ा। स्वतंत्रता संग्राम की इस धरती से सेना के शौर्य को सैल्यूट करता हूं।




