पाकिस्तान में फिर कांपी धरती, जोरदार भूकंप के झटकों से दहशत में लोग

Spread the love

 

पाकिस्तान में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई है। दो दिनों पहले भी पाकिस्तान में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मंगलवार 27 मई को भी पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मंगलवार को शाम के समय भूकंप आया था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई है। दो दिनों पहले भी पाकिस्तान में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 

शुक्रवार को महसूस किए गए भूकंप के तेज झटकों की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.2 थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पाकिस्तान में दोपहर 1 बजकर 37 मिनट पर भूकंप आया था। 

कितनी गहराई में था केंद्र?

भूकंप का केंद्र जमीन से 180 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल, किसी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, लोगों ने जैसे ही भूकंप के झटके महसूस किए, अपने घरों को छोड़कर बाहर आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »