बैंगलुरु के कांतिरावा स्टेडियम में कल भारत में एथलेटिक्स का सबसे प्रतिष्ठित आयोजन, व्यवस्थाएं खुद देख रहे नीरज चोपड़ा :-

Spread the love

नीरज का ध्यान सिर्फ थ्रो पर नहीं,मैदान की घास से लेकर विदेशी एथलीट्स की व्यवस्थाएं खुद देख रहे:-

बेंगलुरु में इन दिनों नीरज चोपड़ा की चर्चा है। वे शनिबार को यहां खुद के नाम पर आयोजित हो रहे ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक इवेंट में शिरकत करने वाले हैं। टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड जीतने के बाद नीरज का यह भारत में सिर्फ दूसरा इवेंट होगा। यह इवेंट भारतीय खेल इतिहास के लिए भी बड़ा है। इस इवेंट को वर्ल्ड एथलेटिक्स ने ‘ए’ कैटेगरी में रखा है, जो इसे भारत में एथलेटिक्स इतिहास का सबसे प्रतिष्ठित इंटरनेशनल इवेंट बनाता है।

इवेंट के लिए तैयारियां भी उसी स्तर की हो रही हैं। बेंगलुरु के कांतिरावा स्टेडियम को नया लुक दिया जा रहा है। जब स्टेडियम में प्रवेश करते हैं तो इवेंट का एक बड़ा सा पोस्टर दिखता है और ऐसे कई पोस्टर स्टेडियम में जगह-जगह लगे हैं। इनमें से एक पोस्टर स्टेडियम के प्रसिद्ध कोणार्क रेस्टोरेंट में भी है, जो अपने कुरकुरे बड़े और गर्म कॉफी के लिए जाना जाता है।

नीरज, उनके कोच जैन जैनेलेज्नी और टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे दुनिया के टॉप जैवलिन बोअर इवेंट के लिए बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। इवेंट से पहले वीकेंड पर नीरज ने शहर में कुछ लोगों के साथ दौड़ लगाकर सभी को चौंका दिया और एक बुजुर्ग से मिलने उनके घर पहुंच गए थे।

20 हजार से ज्यादा फैंस पहुंचेंगे, नीरज 6 दिन पहले पहुंच गए :

इवेंट में करीब 20 हजार दर्शक पहुंचने की उम्मीद है। नीरज इस पूरे इवेंट का आयोजन खुद ही देख रहे हैं। वे 6 दिन पहले बेंगलुरु पहुंच गए थे। उनके करीबी दोस्त तेजस्विन शंकर ने भास्कर को बताया कि यह इवेंट नीरज के लिए काफी खास है। वो अब तक हर इवेंट में बतौर एथलीट गए हैं लेकिन यह पहली बार है. जब वे खुद मेजबान हैं।

शंकर कहते हैं, ‘इस बार नीरज का ध्यान सिर्फ इस बात पर नहीं है कि वे कितनी दूर भाला फेंक सकते हैं, बल्कि मैदान पर घास की बराबर कटाई हुई है या नहीं, स्टेडियम दर्शक क्षमता के लिए कितना तैयार है और प्रतिभागी एथलीट्स की सुविधाओं में कोई कमी तो नहीं है, इस सबका ध्यान भी नीरज खुद रख रहे हैं।’

टूर्नामेंट में ओलिंपिक और वर्ल्ड चैम्पियंस का जमावड़ा :

‘नीरज चोपड़ा क्लासिक इवेंट में जैवलिन श्री के सबसे बड़े सितारे एक साथ नजर आएंगे। इनमें 2016 ऑलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट थॉमस रोहलेर, 2015 के वर्ल्ड चैम्पियन और 2016 ऑलिंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट जूलियस येगी और पैन अमेरिकन चैम्पियन कुर्टिस थॉम्पसन शामिल हैं। इसके अलावा चार अन्य भारतीय प्रतिभागी, सचिन यादव, रोहित यादव, साहिल सिलवाल और यश वीर सिंह हिस्सा लेंगे।

नीरज पिछले हफ्ते ही दुनिया के नंबर-1 रैंक जैवलिन धोअर बने हैं। इन दिनों वे शानदार फॉर्म में हैं और पेरिस डायमंड लोग व ओस्लावा गोल्डन स्पाइक जीतकर यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने मई में दोहा डायमंड लीग में पहली बार ७० मीटर के पार भाला फेंका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »