जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन खत्म, 6 प्रदर्शनकारी हिरासत में।

Spread the love

जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में CJP समर्थकों ने परीक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार (6 जून 2026) को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) समर्थकों द्वारा आयोजित प्रदर्शन में स्कूली छात्र, कॉलेज विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी और अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शन में पहुंचे लोगों का कहना था कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और चिंताओं के कारण वे अपनी आवाज उठाने के लिए यहां एकत्र हुए हैं।

ऑनलाइन अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान देने के बजाय संगठन की सोशल मीडिया गतिविधियों पर अधिक फोकस कर रही है। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में परीक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग शामिल थी।
Translate »